
पटेवा।छ.ग.सृजन 18/08/2025 प्राथमिक शाला सलिहाभांठा के बच्चों के द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी और दही लूट बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। शाला के बच्चे राधा कृष्ण की वेशभूषा में सज-धजकर दही लूट कर और मटकी फोड़कर लोगों को गोकुल की गलियों की याद दिलाकर अपने साथ झूमने मजबूर कर दिया। गांव के माताओं के द्वारा शाला में राधा-कृष्ण की पूजा कर उन्हें गांव भ्रमण के लिए आमंत्रित किया। प्रधानपाठक योगेश निर्मलकर और शिक्षक रामेश्वर ढीढी के मार्गदर्शन में शाला से सभी बाल गोपाल और राधा बनी बालाएं बैंड बाजा के साथ नाचते-कूदते गांव भ्रमण करने निकले। गांव में हर घर से इन बाल गोपालों का स्वागत और आरती, पूजा किया गया। गांव के लोगों द्वारा पांच जगहों पर लगाए दही हांडी को नन्हे माखनचोर औऱ बाल राधाओं के द्वारा पिरामिड बनाकर फोड़ा गया और प्रतीकात्मक दही लूट किया गया।


गांव भ्रमण के दौरान पूरे गांव वाले भी बच्चों के साथ झूमते नाचते हुए साथ चल रहे थे।
सभी बच्चे बड़े ही मजे से खूब नाचते झूम रहे थे। इसके पश्चात पालकों के लिए झूल मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महिला पुरुष बारी-बारी से प्रतिभागिता किए। इसमें पिरीत राम साहू विजयी रहे। बड़ी संख्या में आए गाँव की महिलाएँ आखिर में समूह नृत्य कर बच्चों को प्रोत्साहित किए। आखिर में सभी को प्रसाद वितरण किया गया। गांव के लोगों ने इस कार्यक्रम की खूब सराहना की।
इस आयोजन की सफलता में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पिरीत राम साहू, पंचराम ध्रुव, बिसनी बाई दीवान, नीरा दीवान, पूर्णिमा यादव, उपसरपंच रिखीराम दीवान, हितेश दीवान, तिलक साहू, भोजराम साहू, भीम यादव, भुनेश्वर साहू, गुलाब ध्रुव, कीरित दीवान, त्रिलोकी साहू, आशाराम ध्रुव, चोवाराम ध्रुव आदि लोगों सहित माता वर्गों का विशेष योगदान रहा। शाला के पूर्व छात्रों ने भी इस दौरान भरपूर सहयोग किया।
इस दौरान गांव के सभी ग्रामीण और बच्चे उपस्थित थे।





