Post: जम्हर के सुशासन तिहार-समस्याओं का समाधान शिविर में ग्रामिणों के समस्याओं के अब तक 96 फार्म मिले।

जम्हर के सुशासन तिहार-समस्याओं का समाधान शिविर में ग्रामिणों के समस्याओं के अब तक 96 फार्म मिले।

437 Views

संपादक -लोचन चौहान

पिथौरा। छ.ग.सरकार के सुशासन तिहार 2025 का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समय बद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है,एवं शासन की जनकल्याणकारी कार्य योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा विकास कार्यों में गति लाने के साथ ही आम जनता व जनप्रतिनिधियों,विभिन्न सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित करना है।
सुशासन-तिहार के आज तीसरे दिन बसना विधानसभा के प्रथम ग्राम पंचायत जम्हर के पंचायत भवन में सुशासन तिहार-समस्याओं का समाधान शिविर में ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्र एवं समस्याओं की शिकायत पत्र  प्रस्तुत किये। ग्रामीणो ने मुख्य रुप से आवास भवन, काबिज भूमी में वन अधिकार पट्टा, भूमी त्रुटि सुधार,जम्हर के राजस्व अभिलेखों में पूर्व में शासकीय मदों की भूमी को विधि विरुद्ध गलत प्रविष्टीयां के आधार पर काट छांट कर कूट रचना से निजी भूमी बनाने की जांच कार्यवाही करने जैसे अनेक समस्याओं का त्वरित समाधान पाने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर प्रभारी अधिकारी अनीता साहू के समक्ष उपस्थित होकर समाधान पेटी में आवेदन डालकर छ.ग. शासन से अपनी प्रमुख समस्याओं‌ का अब तक कुल  96 समस्याओं का आवेदन प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम पंचायत जम्हर के सरपंच श्रीमती तुला बाई घनश्याम पटेल,पंच गण,सहयोगी नमिता निर्मलकर, इंद्रजीत ठाकुर के साथ कर्मचारी एवं ग्रामीण बंधु उपस्थित रहे सुरक्षा एवं व्यवस्था संचालन में सहयोगी के रुप में जम्हर के भागीरथी कोटवार भी उपस्थित रहे। सुशासन तिहार के समुचित क्रियान्वयन के लिए शासन स्तर पर अपने ग्राम पंचायत के ग्रामीणों के विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ग्राम पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों की विशेष सक्रियता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post