
पिथौरा।लोचन चौहान(छ.ग.सृजन) भारत देश एक संपूर्ण प्रभुत्व लोकतंत्रात्मक गणराज्य है जिसमें अपने प्रतिनिधि लोकतांत्रिक रूप से चुनने का अधिकार प्रजा को है जिसे प्रजातंत्र लोकतंत्र जनतंत्र गणतंत्र कहते हैं जिनको जो नाम सुहावें लेवें वही देश और समाज में महिला सशक्तिकरण का भी लगातार जगह-जगह अपने अपने स्तर पर शासन प्रशासन ग्राम समाज सभी के द्वारा प्रयास भी किया जा रहा है वहीं छत्तीसगढ़ में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महासमुंद जिले के बसना विधानसभा के प्रथम ग्राम पंचायत जम्हर में भी महिला प्रत्याशियों ने अपने अधिकार और अवसरों पर जमकर मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरे और जम्हर के ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के निर्वाचन में मुख्य भूमिका निभाई ।

जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों का चुनाव हुआ इस वर्ष जम्हर के सरपंच पद के प्रत्याशियों में मुख्य रूप तीन महिला प्रत्याशी मैदान में थे जिसमें मुख्य रूप से श्रीमती जया जितेन्द्र चौधरी, श्रीमती तुलाबाई घनश्याम पटेल एवं ममता सिदार चुनाव मैदान में थे जिससे इस वर्ष मुकाबला बहुत ही दिलचस्प रहा वहीं ग्राम के मतदाताओं ने इस वर्ष तुलाबाई घनश्याम पटेल को 372 मतों से बहुमत देकर अपने पंचायत प्रतिनिधि के रुप में सरपंच के पद पर निर्वाचित कर इतिहास लिख दिए वही नवनिर्वाचित सरपंच तुलाबाई घनश्याम पटेल ने भारी बहुमत से सरपंच बनने पर ग्राम के घर-घर जाकर सभी मतदाताओं को आभार व्यक्त करते दिखे और गांव के विकास के लिए जनमत के आधार पर अपने कर्तव्यों को बेहतर निर्वहन करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर किये। ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधियों में मुख्य रूप से सरपंच पद पर तुलाबाई घनश्याम पटेल, पंच वार्ड नं 1 हीराचंद यादव,पंच वार्ड नं.2 मायावती निर्मलकर, पंच वार्ड नं 3 दिपीका पटेल, पंच वार्ड नं 4 जय बिहार,पंच वार्ड नं 5 ललित बरीहा ,पंच वार्ड नं 6 बालमोती यादव,पंच वार्ड नं.7 मंजू ठाकुर,पंच वार्ड नं.8 संजूलता ठाकुर,पंच वार्ड नं.9 लंकेश्वर ठाकुर,पंच वार्ड नं.10 रुक्मणी ठाकुर,पंच वार्ड नं.11 राधेश्याम ठाकुर,पंच वार्ड नं.12 टेकलाल ठाकुर,पंच वार्ड नं.13 मनीराम ठाकुर निर्वाचित हुए।





