Post: राज्य स्तरीय शालेय कराटे स्पर्धा के लिए महासमुंद जिले के चार खिलाड़ी हुए चयनित।

राज्य स्तरीय शालेय कराटे स्पर्धा के लिए महासमुंद जिले के चार खिलाड़ी हुए चयनित।

169 Views

(बसना/लोचन चौहान)महासमुंद जिला स्तरीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत आज कराटे प्रतियोगिता का आयोजन बसना में किया गया जहां खिलाड़ियों को उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर महासमुंद जिले में कराटे टीम का गठन किया गया |
वही महासमुंद के खिलाड़ियों ने रायपुर में आयोजित संभाग स्तरीय शालेय कराटे प्रतियोगिता में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर नए कीर्तिमान रचते हुए जगदलपुर के राज्य स्तरीय शालेय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं जिसमें मुख्य रुप से महासमुंद जिला के चार खिलाड़ीयो का चयन हुआ है जिसमें रेशमा पटेल, शाम्भवी चौधरी, सृष्टि और तन्मय शर्मा उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयनित हुए है | खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के लिए बसना के विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल एवं संरक्षक कराटे संघ,शीत गुप्ता अध्यक्ष स्काउट/गाईड,अंजलि बरमाल जिला क्रीड़ा अधिकारी, जे आर डहरिया, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बसना सभी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दिए इस टीम के प्रबंधन एवं मार्गदर्शन में व्यायाम शिक्षकगण इमरान दयाला, भूपेन्द्र प्रधान, सत्यनारायण ठाकुर, दुर्योधन पटेल, घनश्याम पटेल, रुपधर पटेल, अरुण कुजूर, विवेकानंद दास उपेन्द्र प्रधान, जग्गु, और तबाही का विशेष सहयोग रहा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post