Post: कलेक्टर विनय लहंगे ने किया बहु विकलांग विद्यालय ,चिकित्सा महाविद्यालय, जिला अस्पताल और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण।

कलेक्टर विनय लहंगे ने किया बहु विकलांग विद्यालय ,चिकित्सा महाविद्यालय, जिला अस्पताल और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण।

140 Views

महासमुंद(छ.ग.सृजन) 4 सितम्बर 2024/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह संजय उद्यान महासमुंद के सामने शासकीय बहु विकलांग विशेष आवासीय विद्यालय, मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल  का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक मौजूद थे।

बहुविकलांग आवासीय विद्यालय का जीर्णोद्धार होगा

कलेक्टर ने बच्चों को चॉकलेट दिए और हाथ मिलाया
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने शासकीय बहु विकलांग आवासीय विद्यालय पहुंचकर यहां व्यवस्था और सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि भवन का जीर्णोद्धार कर पुनः नए स्वरूप में लाने की आवश्यकता है। भवन की साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था, शौचालय, बच्चों का शयन कक्ष और रसोई का अवलोकन करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के अनुकूल और अन्य सुरक्षा और सावधानियों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक मरम्मत कार्य करें। उन्होंने ग्रामीण यांत्रिकी विभाग को प्रस्ताव बनाकर देने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान यहां अध्ययन कर रहे बच्चों से बात करते हुए उन्हेंने बच्चों को चॉकलेट वितरित किए। उन्होंने बच्चों से आत्मीयता पूर्वक चर्चा करते हुए पढ़ाई, भोजन और स्वास्थ्य सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी भी ली। इस दौरान विद्यालय की अधीक्षिका ने बताया कि यहां 34 बच्चे दर्ज हैं। जो नियमित तौर पर अध्यापन करते हैं। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कहा कि बहुविकलांग बच्चे विशेष बच्चे हैं, इसलिए इनका विशेष ख्याल रखा जाए। स्वास्थ्य और हाइजीन का विशेष ख्याल रखते हुए उसी तरह की सुविधा मुहैया कराया जाए। कलेक्टर ने कहा कि सीसीटीवी कैमरा चालू हालत में हो तथा शयन कक्ष और अध्यापन कक्ष में एसी लगवाएं। बच्चों की सामग्री रखने की अलमारी कवर्ड हो। इस दौरान समाज कल्याण विभाग की उप संचालक श्रीमती संगीता सिंह एवं विद्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

उनका हाल पूछा व स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली
फायर सेफ्टी का विशेष ध्यान रखें

जिला चिकित्सालय के औचक निरीक्षण में मरीजों से चर्चा कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post