Post: कु. ईश्वरी निषाद शहीद राजीव पांडे खेल पुरस्कार से सम्मानित।

कु. ईश्वरी निषाद शहीद राजीव पांडे खेल पुरस्कार से सम्मानित।

455 Views

महासमुंद(छ.ग.सृजन) 29 अगस्त 2024/ समाज कल्याण विभाग से मान्यता एवं अनुदान प्राप्त फॉर्चून फाउंडेशन प्रेतनडीह, सरायपाली द्वारा संचालित फॉर्चून नेत्रहीन उच्च माध्यमिक विद्यालय बागबाहरा की पूर्व छात्रा कु. ईश्वरी निषाद ने पैरा एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन कर राज्य स्तर पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मान्यता प्राप्त की है। कु. ईश्वरी निषाद ने 100 मीटर, 200 मीटर और 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं में कई पदक हासिल किए हैं। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य खेल अलंकरण समारोह 2024  (पुरस्कार वर्ष 2021-22 एवं 2022-23) में वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु  शहीद राजीव पांडे खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिसमें उन्हें प्रमाण पत्र, 3 लाख रुपये का चेक और 10,000 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।
इसके अलावा, संस्था के अन्य पूर्व छात्र श्रुती प्रधान को वर्ष 2021-22, लक्की यादव को 2022-23 हेतु दस-दस हजार एवं सुखदेव केंवट को वर्ष 2022-23 हेतु 15,000 रुपए का नगद पुरस्कार राशि प्रदाय किया गया। इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक एवं उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह ने संस्था के अध्यक्ष श्री निरंजन साहू और विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post