Post: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के हाथों जिले में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 100 शख्सियत सम्मानित।

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के हाथों जिले में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 100 शख्सियत सम्मानित।

326 Views

महासमुंद(छ.ग.सृजन) 29 अगस्त 2024/ प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा आज दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित महासमुंद प्राइड अवार्ड 2024 अंतर्गत जिले का नाम रोशन करने वाले कई शख्सियतों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक श्री संपत अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले शख्सियत मौजूद थे।
आज शाम स्थानीय शंकराचार्य भवन में आयोजित महासमुंद प्राइड अवार्ड 2024 का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तैल्य चित्र में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
प्राइड अवार्ड में शिरकत करते हुए बतौर मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि यह विशेष गौरव का क्षण है कि आज महासमुंद में कार्य करने वाले शख्सियत की पहचान कर उनका सम्मान किया जा रहा है। इसके लिए आयोजक टीम को बहुत-बहुत बधाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिन्होंने मेहनत, समर्पण और दूरदर्शिता से अपनी एक पहचान बनाई है और नाम हासिल की है ऐसे लोग वास्तव मे सम्मान के हक़दार है। ऐसे मं ये शख्श विशेष है, जिन्होंने विशेष उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि आप छोटे-छोटे काम करके बड़ा बनते है। हम सूर्य बनकर पुरी दुनिया को रौशनी नहीं दे सकते लेकिन एक दीपक बनकर आसपास मे रौशनी फैला सकते है। उन्होंने अपील किया कि एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाएं। उसको तैयार करें और सुरक्षित भी  रखें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी सन 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने की ओर आगे बढ़ रहे है। आइये उनके सपने को मिलकर साकार करें। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अब हमारी सरकार आने से खेल अलंकरण समारोह का आयोजन हो रहा है। खिलाड़ियों के खाते मे सीधे जा रही है। मंत्री श्री वर्मा ने विश्वास दिलाया कि खेल के विकास और सुविधाओं के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
अवार्ड समारोह मे सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी ने कहा कि मेहनत और लग्न को सम्मान को स्थान देने के लिए आयोजक टीम को बधाई। उन्होंने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। सभी इसी तरह सभी अपने लक्ष्य की और आगे बढ़ते रहे।


महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने इस अवसर पर कहा कि यह कार्यक्रम सराहनीय है। उन्होंने पूरी टीम को बधाई दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में खेल के क्षेत्र में अनेक उपलब्धि हासिल किया होगा। महासमुंद मे खेल की प्रतिभा तो बहुत है लेकिन खेल मैदान की कमी है। आने वाले समय में स्टेडियम बनाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने मंत्री श्री वर्मा से आग्रह किया।
बसना विधायक श्री सम्पत अग्रवाल ने कहा क़ि इस तरह का कार्यक्रम आयोजन से जी प्रतिभाएँ रहते है, वे अधिक लगन से कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजक टीम को इस शानदार पहल के लिए बधाई दी।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने कहा कि जिले में ऐसे अनमोल की कमी नहीं है, उनका सम्मान वास्तव में सबका सम्मान है। समारोह में श्री सतपाल सिंह पाली, महेन्द्र जैन, मनीष शर्मा, मुन्ना देवार, प्रदीप चंद्राकर, संदीप दीवान, प्रकाश शर्मा, रमेश साहू, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा एवं विधायक श्री सम्पत अग्रवाल भी हुए शामिल

महासमुंद प्राइड अवार्ड 2024 का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post