Post: जंगल सफारी नया रायपुर में PCCF वन्यप्राणी ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान  अंतर्गत  किया पौधारोपण।

जंगल सफारी नया रायपुर में PCCF वन्यप्राणी ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान  अंतर्गत  किया पौधारोपण।

115 Views


रायपुर (लोचन चौहान) नवा रायपुर स्थित जंगल सफारी में   प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यप्राणी श्री सुधीर अग्रवाल ने एक पेड़ माँ के नाम  अभियान अंतर्गत पौधा रोपण किया l  माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गयी थी  l जंगल सफारी नया रायपुर में आज से पौधारोपण कार्यक्रम की सुरुवातकी गई है जिसमें  कुल ६००० पौधे लगाये जा रहे है । कार्यक्रम में एपीसीसीएफ श्री प्रेमकुमार, सीसीएफ वन्यप्राणी एवं क्षेत्र संचालक उदंती सीतानदी श्री विश्वेश झा,संचालक जंगल सफारी श्री गणवीर धम्मशील ने भी  पौधरोपण किया। जंगल सफारी के संचालक धम्मशील ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जंगल सफारी में पर्यटक और नागरिक २० जुलाई तक पौधा रोपण कर प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकते है । इस अवसर पर जंगल सफारी के सहायक संचालक और अन्य स्टॉफ भी उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post