Home » Uncategorized » खेत में बिछाया करंट का जाल बना तेंदुए की मौत का कारण दो आरोपी गिरफ्तार।

खेत में बिछाया करंट का जाल बना तेंदुए की मौत का कारण दो आरोपी गिरफ्तार।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ 11.11.2026 वन्यजीवों के अवैध शिकार के लिए खेत में बिछाया गया बिजली का तार एक नर तेंदुए की मौत का कारण बन गया। बिलाईगढ़ वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 446 में विद्युत करंट की चपेट में आने से तेंदुए की मौत के मामले में वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ग्राम गोंदली निवासी होरीलाल यादव एवं फागूलाल यादव के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, वन परिक्षेत्र बिलाईगढ़ के अंतर्गत कक्ष क्रमांक 446 में वन विभाग की गश्ती के दौरान एक नर तेंदुआ मृत अवस्था में मिला। वन्यप्राणी की मौत की खबर से वन विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग ने तत्काल वन अपराध प्रकरण क्रमांक 20905/2, दिनांक 07 नवंबर 2026 को दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।घटनास्थल से मिले शिकार के उपकरणजांच के दौरान घटनास्थल से गेड़ी, सब्बल, जीआई तार सहित अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने डॉग स्क्वायड की मदद से जांच को आगे बढ़ाया। वहीं जिला स्तरीय पशु चिकित्सकों की टीम ने मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम कर मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए आवश्यक नमूने एकत्रित कर सीलबंद किए। नियमानुसार पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद तेंदुए के शव का अंतिम संस्कार किया गया।खेत में बिछाया था करंट का जालवन विभाग की जांच में सामने आया कि ग्राम गोंदली में खेत के भीतर जीआई तार बिछाकर बिजली के खंभे से अवैध रूप से विद्युत करंट प्रवाहित किया गया था। आशंका है कि वन्यप्राणी के शिकार के उद्देश्य से बिछाए गए इसी करंट प्रवाहित तार की चपेट से वन्य प्राणी की मौत हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

error: Content is protected !!