Home » Uncategorized » बिलाईगढ के सोंडीका के जंगल में करंट से दो सांभरों की दर्दनाक मौत, शिकारियों का खूनी खेल बेनकाब!

बिलाईगढ के सोंडीका के जंगल में करंट से दो सांभरों की दर्दनाक मौत, शिकारियों का खूनी खेल बेनकाब!

सारंगढ़-बिलाईगढ़/11.11.2026 वनमंडल के बिलाईगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत सोंडीका के जंगल में वन्यजीवों के अवैध शिकार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिकारियों ने जंगली जानवरों को मारने के लिए खेत में करीब 500 से 600 मीटर लंबा करंट प्रवाहित बिजली का तार बिछा रखा था। इसी जानलेवा जाल की चपेट में आने से दो बेजुबान सांभरों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके अन्य साथी अब भी फरार हैं। आरोपियों की तलाश में डॉग स्क्वाड की भी मदद ली गई।मामला सारंगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 10 से 12 किलोमीटर दूर ग्राम सोंडीका के जंगल क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सोंडीका बस्ती से करीब 500 से 600 मीटर दूर जंगल से लगे एक निजी खेत में वन्यजीवों के शिकार के लिए बिजली का तार बिछाकर उसमें करंट प्रवाहित किया गया था।रात के अंधेरे में भोजन की तलाश में खेत की ओर पहुंचे दो सांभर इस जानलेवा जाल में फंस गए और करंट की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई।500 से 600 मीटर तक बिछाया था करंट प्रवाहित तार, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार; डॉग स्क्वाड की मदद से जांच तेजघटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान एक सांभर का शव घटनास्थल पर मिला, जबकि दूसरे सांभर के अवशेष धान के पैरा में छिपाकर रखे गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने आरोपियों की पतासाजी के लिए डॉग स्क्वाड की मदद भी ली।वन विभाग की जांच में ग्राम सोंडीका निवासी देवलाल की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने की जानकारी सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

error: Content is protected !!