Home » Uncategorized » ग्राम झिटकी में तेंदुए का सफल रेस्क्यू किया गया..ग्रामीणों से अपील सतर्क रहें वन्यप्राणी की उपस्थिति की सूचना तत्काल वन विभाग को दें।

ग्राम झिटकी में तेंदुए का सफल रेस्क्यू किया गया..ग्रामीणों से अपील सतर्क रहें वन्यप्राणी की उपस्थिति की सूचना तत्काल वन विभाग को दें।

महासमुंद, 04 अक्टुबर 26/ राज्य शासन के वनमंत्री श्री केदार कश्यप , प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री अरुण पांडे तथा पीसीसीएफ(वन्यजीव) श्री ओ.पी. यादव के कुशल निर्देशन एवं मुख्य वन संरक्षक श्री मणिवासगण एस. द्वारा झिटकी ग्राम में तेंदुए का सफल रेस्क्यू किया गया।
ज्ञात हो कि वन परिक्षेत्र बागबाहरा के कोमाखान परीवृत्त अंतर्गत नर्रा परिसर के ग्राम झिटकी में रात्रि लगभग 01:00 से 02:00 बजे के मध्य एक वन्यप्राणी तेंदुए द्वारा एक ही परिवार के 06 व्यक्तियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। घटना के पश्चात परिवार के सदस्यों द्वारा तेंदुए को घर के अंदर बंद कर दरवाजा सुरक्षित रूप से बंद कर दिया गया।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही वन विभाग की टीम रात्रि से ही घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था एवं सतत निगरानी बनाए हुए थी। घायलों को तत्काल उपचार हेतु जिला चिकित्सालय महासमुंद भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।
सी सी एफ श्री मणिवासगण के द्वारा घायलों का जिला अस्पताल महासमुंद जा कर हाल चाल जाना।
घायलों में चोट की गंभीरता को देखते हुए उत्तरी बाई, सुनीता यादव एवं मनीष यादव को बेहतर उपचार हेतु रायपुर रेफर किया गया है।
इस पूरी कार्यवाही के दौरान वनमण्डलाधिकारी महासमुं श्री श्रीनिवास तनेटी , उपवनमण्डलाधिकारी श्री गोविंद सिंह महासमुंद एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी बागबाहरा श्री नवीन वर्मा तथा बागबाहरा परिक्षेत्र के कर्मचारी उपस्थिति रहे। रेस्क्यू टीम द्वारा आवश्यक सुरक्षा उपायों के साथ घर में बंद तेंदुए का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया।
रेस्क्यू के दौरान वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट टीम द्वारा तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत तेंदुए को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर अन्यत्र ले जाया गया है। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में सतत निगरानी रखी जा रही है तथा ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें एवं वन्यप्राणी की उपस्थिति की सूचना तत्काल वन विभाग को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>