
महासमुंद, 02 अक्टूबर 2026/ गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय परिसर, महासमुंद में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामकेश्वर सिंह कुशवाहा, डीपीएम के साथ कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने स्वेच्छा से परिसर की साफ-सफाई की।अधिकारियों-कर्मचारियों ने परिसर में जमा कचरे को हटाया तथा कार्यालय परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने का संदेश दिया।
सीएमएचओ के साथ अधिकारियों-कर्मचारियों ने की साफ-सफाई।
इस अवसर पर डॉ. रामकेश्वर सिंह कुशवाहा ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी विशेष दिवस तक सीमित रहने वाला अभियान नहीं है, बल्कि इसे अपनी दैनिक आदत और जिम्मेदारी का हिस्सा बनाना चाहिए। स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक है और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह स्वयं स्वच्छता अपनाने के साथ दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे।
स्वच्छता अभियान के माध्यम से ‘स्वच्छ परिसर–स्वस्थ परिसर’ का संदेश देते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नियमित रूप से अपने कार्यस्थल और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।





























