Post: महासमुंद पुलिस को मिली हाईटेक गाड़ियों की सौगात 19 गाड़ियां पहुंची महासमुंद।

महासमुंद पुलिस को मिली हाईटेक गाड़ियों की सौगात 19 गाड़ियां पहुंची महासमुंद।

140 Views

महासमुंद20.05.2026।पुलिस को मिली हाईटेक गाड़ियों की सौगात, 19 गाड़ियां पहुंची महासमुंद
महासमुंद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था अब और मजबूत होगी। जिले में डायल 112 और हाईवे पेट्रोलिंग के लिए 19 नई गाड़ियां पहुंची हैं। इनमें 15 वाहन डायल 112 सेवा और 4 वाहन हाईवे पेट्रोलिंग के लिए शामिल हैं। खास बात यह है कि कोतवाली के लिए आई गाड़ी में अत्याधुनिक PTZ टॉप माउंटेड कैमरा लगाया गया है, जिससे जिला मुख्यालय की निगरानी अब तीसरी आंख से होगी। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में विधायक, कलेक्टर और एसपी ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया।

पुलिस विभाग को मिली नई गाड़ियों से इमरजेंसी रिस्पॉन्स और पेट्रोलिंग व्यवस्था पहले से ज्यादा बेहतर होगी। गाड़ियों के काफिले में बोलेरो नियो प्लस, बोलेरो नियो, बोलेरो और हाईवे पेट्रोलिंग के लिए स्कॉर्पियो वाहन शामिल हैं। नई तकनीक और आधुनिक सुविधाओं से लैस इन वाहनों से आम लोगों को त्वरित सहायता मिल सकेगी, वहीं शहर और हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी।

महासमुंद पुलिस को मिली 19 नई गाड़ियों की सौगात।
डायल 112 और हाईवे पेट्रोलिंग अब होगी हाईटेक।
सिटी कोर्ट वाली महासमुंद को मिली PTZ कैमरे वाली गाड़ी।
तीसरी आंख से होगी महासमुंद शहर की निगरानी।
विधायक, कलेक्टर और एसपी ने दिखाई हरी झंडी।
पुलिस लाइन में आयोजित हुआ कार्यक्रम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post