Post: वरिष्ठ पत्रकारों की मौजूदगी में खेला गया रोमांचक मुकाबला, छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन ने दर्ज की शानदार जीत।

वरिष्ठ पत्रकारों की मौजूदगी में खेला गया रोमांचक मुकाबला, छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन ने दर्ज की शानदार जीत।

119 Views

पिथौरा।19.05.2026 पीसीए (पिथौरा क्रिकेट एकेडमी) के तत्वावधान में आयोजित “संगम क्रिकेट लीग” के अंतर्गत श्रमजीवी पत्रकार संघ एवं छत्तीसगढ़ वेलफेयर पत्रकारों संघ के बीच खेले गए मैत्री क्रिकेट मुकाबले में रोमांच, जोश और खेल भावना का शानदार संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार रजिंदर खनूजा, जाकिर कुरैशी, पवन गुप्ता एवं ऋषिकेश शुक्ला बतौर अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस प्रक्रिया संपन्न कराई तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार रजिंदर खनूजा ने कहा कि यह आयोजन पत्रकारों के बीच भाईचारा, एकता और सौहार्द को मजबूत करने की सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियां आपसी संबंधों को और बेहतर बनाने का कार्य करती हैं।


श्रमजीवी ब्रेकिंग ब्लास्टर के कप्तान स्वप्निल तिवारी का रहे थे, वही छत्तीसगढ़ वेलफेयर की कप्तानी बलराज नायडू ने की दोनों कप्तानों के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना का परिचय दिया। श्रमजीवी पत्रकार संघ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 2 विकेट पर 97 रन बनाए। टीम की ओर से सौरभ अग्रवाल ने 38 गेंदों में 74 रन की शानदार पारी खेली, जबकि राजा उपाध्याय ने उनका अच्छा साथ निभाया।
98 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। विकास अग्रवाल और उमाशंकर की सलामी जोड़ी ने तेज बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। विकास अग्रवाल ने 17 गेंदों में 27 रन बनाए, वहीं उमाशंकर ने मात्र 10 गेंदों में 26 रन की तेज पारी खेलकर मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ दिया।
मैच का विजयी चौका गोविंद शर्मा ने लगाकर टीम को शानदार जीत दिलाई। जीत के बाद खिलाड़ियों और पत्रकार साथियों ने मैदान में उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।
इस आयोजन को सफल बनाने में पीसीए के संयोजक मनमीत छाबड़ा, दुर्गेश सोनी और सुनील यादव सहित पूरी पीसीए टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन समिति और खिलाड़ियों ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post