Post: विवादों से घिरे पूर्णानंद मिश्रा को ABO पिथौरा बनाना.शर्मनाक..क्या पिथौरा ब्लाक मे ABO के योग्य प्रतिभाशाली कर्मचारी नहीं है…

विवादों से घिरे पूर्णानंद मिश्रा को ABO पिथौरा बनाना.शर्मनाक..क्या पिथौरा ब्लाक मे ABO के योग्य प्रतिभाशाली कर्मचारी नहीं है…

119 Views

पिथौरा।7.5.2026  शिक्षा विकासखंड पिथौरा में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है क्यो की यहां एक ऐसा विवादित और दूषित कार्यप्रणाली के सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी पूर्णानंद मिश्रा को जिम्मेदारी सौंप दी गई जो पूर्व में बसना वि.खं. से ही शिक्षको के बीच हमेशा विवादों से घिरा हुआ रहा है। इस अधिकारी के विरुद्ध कई शिक्षक संगठन एवं संकुल समन्वयक संगठन के कर्मचारीयों ने‌ उनके खराब कार्य प्रणाली से पिड़ित होकर उनके खिलाफ विरोध का बिगुल फूंक दिया गया था लेकिन शिक्षा विकास खंड पिथौरा ब्लाक का दुर्भाग्य देखिए ऐसे दुषित कार्य प्रणाली के अधिकारी पूर्णानंद मिश्रा को पिथौरा में बीओ आफिस में एबीओ बनाकर जिम्मेदारी सौंप दिया गया है जिससे पिथौरा ब्लाक के विभागीय कार्यों में अवैधानिक गतिविधियों के साथ साथ पिथौरा शिक्षा विकास खंड में विभागीय नियमों की प्रतिदिन धज्जियां उड़ाई जा रही है। चूंकि पूर्णानंद मिश्रा एक शिक्षक हैं जो किसी भी मायने में इस पद के लिए योग्य नहीं है विभागीय नियमानुसार किसी भी शिक्षक को इस पद पर नहीं बैठाया जा सकता इसके लिए विशेष अनिवार्य योग्यता धारी किसी व्याख्याता या प्राचार्य स्तर के कर्मचारी ही इस पद को सम्हालने के लिए योग्य होते है

सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी का पद राजपत्रित अधिकारी का होता है  एक अराजपत्रित शिक्षक को ये उच्च पद पर नियुक्त किया जाना अनेक संदेह को जन्म देता है

अगर इस गैर जिम्मेदार मनमर्जी और निरंकुश एबीओ पूर्णानंद मिश्रा को पिथौरा से नहीं हटाया जाता है तो शिक्षा संचालनालय,संयुक्त संचालक रायपुर संभाग से लेकर शिक्षा मंत्री तक उनकी पूर्व कार्य स्थल बसना के कार्यप्रणाली का ब्यौरा निकालकर शिकायत किये जाने की संभावनाएं विभागीय गलियारों मे अब बढ़ने लगी है आखिर ऐसे विवादित अधिकारी को पिथौरा ब्लाक के एबीओ जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपने का महान कार्य कौन महान नेता या अधिकारी के सिफारिश से किया गया है ये भी बहुत आश्चर्यजनक है जो व्यक्ति अपने कार्यों को लेकर अपने ही विभागीय कर्मचारियों के बीच हमेशा से विवादों में घिरा रहा है उसे ही पिथौरा ब्लाक की सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी का दायित्व सौंप दिया जाना शिक्षा वि.खं.पिथौरा एवं स्थानीय राजनीतिक विफलता उदाहरण माना जा रहा है.. मुख्य सवाल और खास बात यह है कि क्या महासमुंद जिले के शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को और पिथौरा के स्थानीय बड़े सत्ताधीस नेताओं को पिथौरा विकासखंड में ऐसा कोई अधिकारी कर्मचारी नहीं मिला जो सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी पिथौरा के पद को संभाल सके? ऐसी क्या जरूरत पड़ गई की इन सब बातों को दरकिनार कर पिथौरा जैसे महत्वपूर्ण जगह में जहां शिक्षा विभाग मे पदस्थ अनेक प्रतिभा सम्पन्न उपयुक्त योग्य कर्मचारी अधिकारी होने के बाद भी है बसना के एक विवादित व्यक्ति को यहां सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी के पद पर बैठा दिया गया है। ये तो पूरा-पूरा षड्यंत्र है और पूरा-पूरा विभागीय खजाने को मेहनतकश अधिकारी कर्मचारीयों को किसी भी तरीके से लूटने का एक माध्यम बनाने के लिए चली गई राजनीतिक चतुर चाल है जो पिथौरा के शिक्षा विभाग में पदस्थ अनेक योग्य और उपयुक्त अधिकारी कर्मचारियों के आत्म सम्मान पर कुठाराघात और पूरा-पूरा प्रहार है अब देखना होगा की आगे क्या कुछ होता है यह शिक्षा विभाग है भैया कुछ भी हो सकता है…. क्रमशः…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post