Post: पिथौरा BEO लक्ष्मी डडसेना के निर्देश पर ABEO पूर्णानंद मिश्रा ने सांकरा जोन के 10 संकुल के समन्वयक व प्रधान पाठकों की बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

पिथौरा BEO लक्ष्मी डडसेना के निर्देश पर ABEO पूर्णानंद मिश्रा ने सांकरा जोन के 10 संकुल के समन्वयक व प्रधान पाठकों की बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

158 Views

पिथौरा।30.4.2026 विकास खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी डडसेना के निर्देशानुसार,सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी पिथौरा पूर्णानंद मिश्रा ने आज सांकरा जोन
के 10 संकुल के संकुल समन्वयक एवं प्रधान पाठकों की बैठक ए डी एन विद्यालय सांकरा में लिया।
बैठक में  पूर्णानंद मिश्रा ने जाति प्रमाण पत्र अपार आई डी सहित सुशासन तिहार के मद्देनजर अन्य विषयों पर शिक्षकों से संवाद किया, पूर्णानंद मिश्रा ने कहा कि शिक्षा विभाग विकास खंड पिथौरा के विभागीय कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विकास खंड के 42 संकुलों को भुरकोनी,पिथौरा, सांकरा ,और पिरदा 4 जोन में बांटा गया है, जिसमें सांकरा एक महत्वपूर्ण जोन है,सभी जोन में विभागीय कार्यों को लेकर आने वाले समय स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होगी,,जिसमें संकुल समन्वयको एवं प्रधान पाठकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।


पूर्णानंद मिश्रा ने सुशासन तिहार में आने वाले संभावित शिकायत,मांग आदि पर पूरी तैयारी कर लें,,,किसी भी प्रकार की शिकायत न आए,जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों को सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी पूर्णानंद मिश्रा ने शुभकामनाएं दी और इस कार्य को पूरी निष्ठा से करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित विधायक बसना के निज सचिव नरेंद्र बोरे ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए विधायक कार्यालय से जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी वे इसकी पहल करेंगे। आने वाले समय में विधान सभा स्तरीय शिक्षक सम्मान की बात भी कही जिससे शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा,श्री बोरे ने कहा कि सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री पूर्णानंद मिश्रा एक सुलझे हुए नेतृत्व कर्ता हैं उनके पिथौरा में आने से निश्चित रूप से पिथौरा विकास खंड शिक्षा विभाग के सभी क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका में रहेगा।
इसके पश्चात उन्होंने 10 संकुल से आए प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के प्रधान पाठकों के साथ वार्षिक परीक्षा फल वर्ष 26 का अनुमोदन किया। अनुमोदन कार्य में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बल्दीडीह के प्रधान पाठक जयंती नायक आकर्षण का केंद्र रही जो अपने सेवाकाल के अंतिम दिवस विद्यालय से विदाई पश्चात अपने अंतिम कर्तव्य परीक्षा फल अनुमोदन कराने पहुंची हुई थी, उनको सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी पूर्णानंद मिश्रा ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया,और उन्हें अधिवार्षिकी पूर्ण करने हेतु बधाई दिया।बैठक का संचालन एवं आभार प्रदर्शन संकुल समन्वयक लखन कुर्रे सांकरा जोन के जोन प्रभारी ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post