
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मौजूदगी में रिजल्ट जारी किया। इस दौरान टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है। 10वीं की परीक्षा में टॉप 3 में महासमुंद जिले की 2 लड़कियों ने 594 नंबर के साथ बाजी मारी है। इनमें एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की संध्या नायक और एकलव्य स्कूल बलोदा की परीरानी प्रधान शामिल हैं। वहीं तीसरे स्थान पर मुंगेली के अंशुल शर्मा रहे। इन तीनों ने ही 99.00% अंक प्राप्त किए हैं। 42 स्टूडेंट्स ने टॉप-10 में जगह बनाई है।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस वर्ष 12वीं में रिया साहू ने टॉप कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं 10वीं बोर्ड परीक्षा में महासमुंद जिले की संध्या नायक ने 99 प्रतिशत अंक के साथ टॉप किया है।

रिजल्ट की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव द्वारा की गई। इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में कुल 5.66 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें 12वीं के 2,45,785 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
छात्र अपना परिणाम छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cg.results.nic.in पर जाकर रोल नंबर दर्ज कर आसानी से देख सकते हैं। इसके अलावा अन्य आधिकारिक पोर्टल्स पर भी रिजल्ट उपलब्ध कराया गया है।
10वीं बोर्ड परीक्षा में इस बार करीब 3,20,535 छात्रों ने पंजीयन कराया था। परीक्षा परिणाम जारी होने के साथ ही छात्रों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है।


