
महासमुंद।दिनांक 11 मार्च 2026 को महासमुंद जिला के सरायपाली में निषाद केवट समाज की एक महत्वपूर्ण महासभा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समाज के शिक्षा, संगठन और प्रतिभा प्रोत्साहन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में विशेष रूप से 3.0 छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय निषाद केवट समाज छात्रवृत्ति परीक्षा – 2026के संबंध में विस्तार से जानकारी
श्री नंद कुमार निषाद जी प्रदेश संगठन सचिव एवं श्रीमती जानकी निषाद जी पूर्व प्रदेश संगठन के एप्रदान की गई और समाज के विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में इस परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर समाज की प्रतिभाशाली बेटी मोनिता निषाद को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु ₹15,000 (पंद्रह हजार रुपये) की सहयोग राशि प्रदान की गई। यह राशि समाज के विभिन्न स्तरों की समितियों द्वारा संयुक्त रूप से दी गई, जिसमें –
क्षेत्र समिति – ₹5,000
ब्लॉक समिति – ₹5,000
जिला समिति – ₹5,000
कुल ₹15,000 नगद सहयोग राशि सामाजिक नागरिकों के कर-कमलों से बिटिया मोनिता निषाद के दादा जी को प्रदान कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विशेष सहयोग के लिए आदरणीया श्रीमती जानकी निषाद जी (पूर्व प्रदेश सचिव, छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज) तथा आदरणीय श्री नंदकुमार निषाद जी (प्रदेश संगठन सचिव) का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
साथ ही महासमुंद जिला अध्यक्ष श्री रूपधर निषाद जी क्षेत्र अध्यक्ष श्री संतोष सोनवर्षा, ब्लॉक अध्यक्ष श्री मनी राम निषाद, जिला कोषाध्यक्ष श्री शत्रुघन निषाद, जिला संगठन श्री बाबूलाल निषाद, जिला संगठन सचिव श्री ओमप्रकाश निषाद, शियाचक्र धर निषाद, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पिंगला निषाद एवं क्षेत्र अध्यक्ष श्रीमती सावित्री निषाद सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
/महासभा में 11 परिक्षेत्र/ब्लॉक अध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें*
भंवरपुर अध्यक्ष श्री संपत निषाद,
उड़ेला अध्यक्ष श्री खीकलाल निषाद,
तरकेला अध्यक्ष श्री अर्जुन कैवर्ट,
पथरला अध्यक्ष श्री शंकर निषाद,
केना अध्यक्ष श्री संतोष सोनवर्षा,
साजापाली अध्यक्ष श्री लेवस निषाद,
छुईपाली अध्यक्ष श्री दुशासन निषाद,
लंबर अध्यक्ष श्री मोहन निषाद,
मोहदा अध्यक्ष श्री डिगेलाल निषाद,
दुदुमचुंवा अध्यक्ष श्री छत्रपाल निषाद,
बिरकोल अध्यक्ष श्री देवानंद निषाद तथा
सरायपाली ब्लॉक संगठन अध्यक्ष श्री मनीराम निषाद प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इस महासभा में महासमुंद जिले के बड़ी संख्या में सामाजिक नागरिकों ने भाग लेकर समाज की एकता, शिक्षा और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
















