
महासमुंद:10.03.2026 भारतीय जनता युवा मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता कमलेश डड़सेना को भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महासमुंद की कार्यकारिणी में मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।
पिथौरा क्षेत्र के ग्राम सपोस निवासी कमलेश डड़सेना लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने पूर्व में भाजयुमो जिला महामंत्री, भाजपा मंडल सांकरा महामंत्री, हिंदू युवा वाहिनी जिला महामंत्री तथा भाजपा मीडिया प्रभारी जैसे कई महत्वपूर्ण पदों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।
पार्टी संगठन में उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा उन्हें भाजयुमो जिला महासमुंद की कार्यकारिणी में मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है।
कमलेश डड़सेना की इस नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि वे आगे भी एक ऊर्जावान युवा नेता के रूप में संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।







