Post: सोनाखान वन परिक्षेत्र में वन्यप्राणी हिरण की संदिग्ध मौत। अवैध शिकार की आशंका।

सोनाखान वन परिक्षेत्र में वन्यप्राणी हिरण की संदिग्ध मौत। अवैध शिकार की आशंका।

70 Views

लोचन चौहान

प्रधान संपादक- छत्तीसगढ़ सृजन

मो.7441148115

बलौदाबाजार।9.03.2026  सामान्य वनमंडल बलौदाबाजार के वन परिक्षेत्र सोनाखान अंतर्गत महकम के समीप जंगल में एक अधमरा हिरण की तड़पते हालत मे‌ पड़े होने की ग्रामीणों की सुचना पर वन विभाग की गैरजिम्मेदार रवैया प्रकाश में आया है। वहीं अपनी नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर कुछ ग्रामीण बताते हैं कि यह पूरा मामला अवैध शिकार का है जिसमें वन विभाग के स्थानीय वन अमले‌ की लापरवाही से घायल अधमरा हिरण की मौत हो चुकी है पूरे मामले की सूचना वन रक्षक डीप्टी रेंजर व विभाग के आला अफसरों को होने के बाद भी वन्यप्राणी की पोस्टमार्टम कराऐ बिना ही मृत हिरण को जस का तस छोड़ दिया गया है मामले पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया है हिरण की मौत के कारणों को जानने समझने के लिए सोनाखान वनपरिक्षेत्र के अधिकारी कर्मचारियों का एवं तमाम वन अमले का कोई दिलचस्पी नही है‌


जिससे क्षेत्र के वन्य वन्य प्राणियों की अस्तित्व पर गंभीर खतरा मंडरा रही है वनों एवं वन्यजीवों के संरक्षण संवर्धन के लिए शपथ लेकर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में नौकरी पर आने एवं‌ प्रतिमाह मोटी तनख्वाह लेने वाले गैर जिम्मेदार वन अधिकारी कर्मचारियों की वन्यप्राणीयों के सुरक्षा के प्रति इस प्रकार की बेपरवाही बहुत चिंता जनक है। वनमंडलधिकारी गणवीर धम्मशील को छत्तीसगढ़ में अतिसंवेदनशील आईएफएस अधिकारी माना जाता है बहरहाल अब देखना होगा कि इस पूरे मामले में हिरण की मौत के मुख्य कारणों का पता लगाकर वन अमले क्या कुछ कार्यवाही करती हैजांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। या फिर वन अमले की निष्क्रियता और बेपरवाही से ऐसे ही सोनाखान वन परिक्षेत्र में वन्य जीव की मौत का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post
error: Content is protected !!