Post: केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत 1 जनवरी को करेंगे सिरपुर के पुरातात्विक स्थलों का निरीक्षण।

केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत 1 जनवरी को करेंगे सिरपुर के पुरातात्विक स्थलों का निरीक्षण।

27 Views

महासमुंद 29 दिसंबर 2025/ महासमुंद जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल सिरपुर में आगामी 01 जनवरी को केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज सिरपुर पहुंचकर विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया और तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा एवं कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह मौजूद थे।
निरीक्षण के दौरान पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने लक्ष्मण मंदिर, बौद्ध विहार परिसर, उत्खनन स्थलों सहित अन्य प्रमुख पुरातत्व स्थलों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्थलों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, मार्ग व्यवस्था, सूचना पट्टिकाओं तथा पर्यटकों की सुविधाओं को दुरुस्त किया जाए। साथ ही, ऐतिहासिक धरोहरों की संरक्षण संबंधी आवश्यक तैयारियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।


निरीक्षण के दौरान श्री अग्रवाल ने कहा कि सिरपुर न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर है। केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित निरीक्षण से सिरपुर के विकास और संरक्षण को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने पर्यटन विभाग, पुरातत्व विभाग, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए ताकि कार्यक्रम सफल और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। इस अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी एवं विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने सिरपुर के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी देते हुए क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले में पर्यटन विकास को लेकर चल रही योजनाओं एवं प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पुरातत्व, पर्यटन विभाग के अधिकारी, संस्कृति विभाग के अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post
error: Content is protected !!