Home » Uncategorized » ग्राम बलोदा में 450 कट्टा अवैध धान जप्त, राजस्व एवं मंडी टीम की संयुक्त कार्रवाई

ग्राम बलोदा में 450 कट्टा अवैध धान जप्त, राजस्व एवं मंडी टीम की संयुक्त कार्रवाई

महासमुंद 23 नवम्बर 2025/ जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025- 26 अंतर्गत कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार धान की अवैध परिवहन एवं भंडारण पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में विकासखंड सरायपाली के ग्राम बलोदा में आज एस डी एम सरायपाली के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग और मंडी प्रबंधन की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई।

 जांच के दौरान टिकेश्वर साहू के गोदाम में अवैध रूप से संग्रहित धान पाया गया। टीम ने मौके पर 450 कट्टा अवैध धान जप्त करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। कार्रवाई के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में गोदाम को सील किया गया। जिला प्रशासन ने कहा है कि जिले में धान की अवैध खरीदी बिक्री, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने आगे भी सघन कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

error: Content is protected !!