Post: बहु दिव्यांग विशेष आवासीय विद्यालय का किया गया निरीक्षण।

बहु दिव्यांग विशेष आवासीय विद्यालय का किया गया निरीक्षण।

41 Views

महासमुंद। छ.ग.सृजन 31 जुलाई 2025/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महासमुंद के सचिव श्रीमती आफरीन बानो द्वारा आज समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित बहु दिव्यांग विशेष विद्यालय तथा आशा मनोविकास केन्द्र का निरीक्षण किया गया। प्रबंध कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के अधिकार मित्र हरिचंद साहू ने अपने विज्ञप्ति में बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के सचिव श्रीमती आफरीन बानों ने बागबाहरा रोड संजय कानन के पास शासकीय बहु दिव्यांग विशेष आवासीय विद्यालय तथा नयापारा स्थित शांति मैत्री विकास संस्थान द्वारा संचालित आशा मनोविकास केन्द्र (घरौदा) पहुंचकर उपस्थित दिव्यांग बच्चों के हालचाल जाना तथा शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में परख की साथ दिव्यांग बच्चों को दी जा रही मूलभुत सुविधाओं से भी अवगत हुए। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय बहुदिव्यांग विश्ेश अवासीय विद्यालय में दी जा रही सुविधा जैसे भोजन गुणवत्ता, पानी, बिजली, स्वच्छता अथवा मनोरंजन के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी विस्तापूर्वक जानकारी ली।      

खानपान, मनोरंजन तथा स्वास्थ्य सहित दी जा रही सुविधाओं का लिया जायजा


 इसके अलावा उन्होंने शांति मैत्री विकास संस्थान द्वारा संचालित आशा मनोविकास केन्द्र (घरौदा) में उपस्थित दिव्यांगजनों से मुलाकात कर क्रीडा, मनोरंजन के साधन तथा सुविधाओं का भी जायजा लिया। दिव्यांग बच्चों का रहन-सहन, साफ-सफाई, भोजन एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा सुविधाओं से संबंधी चर्चा किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव श्रीमती आफरीन बानों द्वारा विशेष रूप से शासकीय बहु दिव्यांग आवासीय विद्यालय तथा घरौदा में कार्यरत कर्मचारियों को दिव्यांग बच्चों को उचित संरक्षण व भावुकतापूर्ण देखभाल करने के निर्देश दिए।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post