Post: पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

196 Views

महासमुंद ,24 मई 2025 / कलेक्टर श्री विनय लंगेह की अध्यक्षता में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा आज जिला पंचायत के कक्ष में आयोजित बैठक में की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस. आलोक, कार्यक्रम अधिकारी, एन.आर.एल.एम., जनपद सीईओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लंबित एवं अप्रारंभ आवासों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनमन आवासों को भी प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के आदेश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने दिए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

स्व-सहायता समूहों को सशक्त बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। एन.आर.एल.एम. से जुड़े बी.पी.एम. को निर्देशित किया गया कि वे मसाला, फिनाईल आदि निर्माण में संलग्न स्व-सहायता समूहों को छात्रावासों से जोड़ें, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके।

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्गों, हाट-बाजारों एवं दुकानों से कचरा संग्रहण के कार्य को प्राथमिकता से करवाने तथा इस कार्य में स्व-सहायता समूहों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।मनरेगा योजना के अंतर्गत सभी तकनीकी सहायकों को 20-20 डबरियों अथवा अन्य जल-संरक्षण अधोसंरचनाओं के प्रस्ताव तीन दिनों के भीतर स्थल निरीक्षण कर भेजने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। साथ ही, अमृत सरोवर निर्माण के लिए सभी कार्यक्रम अधिकारियों को सोमवार तक प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के सभी अनुविभागीय अधिकारियों को अटल सुविधा केंद्रों के निर्माण को शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।इसके अलावा ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। कलेक्टर ने गत वर्ष को आधार मानते हुए इस वर्ष 5 जून, पर्यावरण दिवस पर सामुदायिक सहभागिता और पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सभी विभागों को सामूहिक वृक्षारोपण अभियान चलाने के निर्देश दिए।बैठक में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया तथा अधिकारियों को लक्ष्यों की पूर्ति हेतु कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post