Post: सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा डेढ़ लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज।

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा डेढ़ लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज।

78 Views

महासमुंद 27 मई 2025/ केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में लागू की गई ’सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना’ के तहत दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को 1.50 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।
बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को समय पर और प्रभावी चिकित्सा सहायता मिल सके, ताकि उनकी जान बचाई जा सके और इलाज के खर्च की चिंता किए बिना उन्हें उचित उपचार प्राप्त हो सरकार द्वारा योजना प्र्रारम्भ की गई है। जिसके तहत दुर्घटना की तारीख से सात दिनों के भीतर नामित अस्पतालों में डेढ़ लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध होगा। सड़क दुर्घटना में घायल कोई भी व्यक्ति, चाहे वह भारतीय नागरिक हो या विदेशी, इस योजना का लाभ उठा सकता है। सरकार द्वारा नामित सरकारी और निजी अस्पतालों में यह सुविधा उपलब्ध होगी।
बैठक में कलेक्टर ने योजना के क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग, परिवहन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, 108 एम्बुलेंस सेवा और अस्पतालों को तुरंत सूचित किया जाएगा तथा नामित अस्पतालों को पीड़ितों का बिना विलंब के उपचार प्रारंभ करना होगा। दुर्घटना के दौरान तत्काल सहायता के लिए जिला परिवहन अधिकारी श्री आर.के. ध्रुव (मो.नं. 81203-60999), पुलिस विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग से सम्पर्क कर सकते है। जल्दी ही इस संबंध में सम्पर्क नम्बर जारी किया जाएगा। कलेक्टर ने इसके लिए जिला स्तर पर समन्वय समिति गठित करने के निर्देश दिए। जिसमें पुलिस, स्वास्थ्य, परिवहन और बीमा विभाग के अधिकारी शामिल होंगे।
कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि दुर्घटना पीड़ितों को ’गोल्डन आवर’ के दौरान समय पर उपचार मिलना सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को योजना की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए  प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post