
भूरकोनी।छ.ग.सृजन 21/05/2025 छत्तीसगढ़ प्रदेश गाड़ा समाज कौड़िया परिक्षेत्र अंतर्गत भूरकोनी में गाड़ा समाज के सामुदायिक भवन के लिए खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव ने विधायक मद से दस लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है बीते दिनों भुरकोनी में एक सामाजिक बैठक में कौड़िया परिक्षेत्र के प्रतिनिधि मंडलों की एक दिवसीय आवश्यक बैठक आयोजित किया गया जिसमें गाड़ा समाज के लिए अब तक एक भी सामुदायिक भवन नहीं होने से सामाजिक बैठकों एवं विभिन्न आयोजन के लिए सामुदायिक भवन के लिए समाज में बैठक और कार्यक्रमों में इस विषय को लेकर विगत 20/5/2025 को भुरकोनी में सामाजिक बैठक आयोजित किया गया जिसमें पिथौरा और भूरकोनी में समाजिक भवन मांग करने के लिए लिए कौड़िया परिक्षेत्र के सामाजिक पदाधिकारीयों की आवश्यक बैठक आयोजित किया गया

जिसमें कौड़िया परिक्षेत्र के अध्यक्ष यदुनाथ चौहान, उपाध्यक्ष बसंत कुमार क्षेत्रपाल, कोषाध्यक्ष रामरतन चौहान,सचिव छबिलाल बघेल,मीडिया प्रभारी लोचन चौहान,जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार सोनवानी, खीरराम जगत, मनोज कुमार चौहान, देवनारायण सोनवानी, नोहर ताण्डी, यादराम चौहान, उपस्थित रहे सभी सामाजिक पदाधिकारीयों ने सामाजिक उत्थान में अपनी भूमिका को और सुदृढ़ करते हुए खल्लारी विधायक से तत्काल मिलकर राशि स्वीकृत कराने के लिए उनके बागबाहरा निवास में आज 25/05/2025 को मुलाकात किया और सामुदायिक भवन निर्माण हेतु राशि स्वीकृती के लिए एक सामुहिक मांग पत्र प्रस्तुत किया गया जिसमें विधायक ने सहृदय पूर्वक सामाजिक भवन हेतु 10 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान किया।




