Post: वन विभाग की बड़ी कार्यवाही सांकरा परिवृत क्षेत्र मे अवैध  परिवहन करते महेंद्रा पिकअप,एक दोपहिया वाहन के साथ उड़ीसा के 5 आरोपी गिरफ्तार।

वन विभाग की बड़ी कार्यवाही सांकरा परिवृत क्षेत्र मे अवैध  परिवहन करते महेंद्रा पिकअप,एक दोपहिया वाहन के साथ उड़ीसा के 5 आरोपी गिरफ्तार।

313 Views

पिथौरा।लोचन चौहान (छ.ग.सृजन)वन परिक्षेत्र पिथौरा अंतर्गत सांकरा परिवृत क्षेत्र के सांकरा से लारीपुर मार्ग कोड़ा कटेल के पास 26/3/2025 को समय 3.30 से दोपहर  सांकरा और बम्हनी  के संयुक्त गस्त दल ने साल(सरई) लकड़ी की अवैध परिवहन करते एक महिंद्रा पिकअप और परिवहन में सहयोग कर रहे दोपहिया वाहन के साथ कुल पांच आरोपियों को दबोचने में वन विभाग को सफलता मिली है। उपवन मंडलाधिकारी पिथौरा उदेराम बसंत, के दिशा निर्देश एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रत्यूष तान्डे,प्रभारी परिक्षेत्र अधिकारी श्री सालिक राम डडसेना, के विशेष मार्गदर्शन में पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उड़ीसा के रास्ते से सांकरा परिवृत्त में बहुमुल्य साल(सरई) लकड़ी के मोटे लट्ठों से ठसा ठस भरी महेन्द्रा पिकअप वाहन क्रमांक CG13D4659 को वन विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद घेरे बंदी करके सांकरा के सागुनढाप के पास धर दबोचा गया।

जिस मामले में छोटे ओनकी झारबंद जिला बरगढ़ के चार आरोपियों को वन संपदा के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर गिरफ्तार कर वन अधिनियम 1927 की धारा 41एवं छत्तीसगढ़ अभिवहन (वनोपज) नियम 2001 का नियम 3 के उल्लंघन तहत कार्यवाही की जा रही है कार्यवाही में साल(सरई) लकड़ी के 15 लट्ठों में 1.307 घन मीटर वनोपज से भरी महिंद्रा पिकअप,एक दो पहिया वाहन, को जप्त कर पीओआर क्रं.20661/13 कर खबर लिखे जाने तक कार्यवाही जारी है इस कार्यवाही में मुख्य रूप से सीएफओ राजकुमार साहू, बीएफओ सुदामा पारेश्वर,सीएफओ दिनेश कुमार शर्मा,बीएफओ दीपक कुमार जेंन्ड्रे, नरेंद्र यादव वन चौकीदार,वन चौकीदार प्रहलाद भोई,वन चौकीदार रघुमड़ी ताण्डी की विशेष भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post