Post: ग्राम पंचायत मोहगांव में विजय बारीक की प्रचंड जीत।

ग्राम पंचायत मोहगांव में विजय बारीक की प्रचंड जीत।

340 Views

पिथौरा।मोहगांव, फरवरी 2025 – ग्राम पंचायत मोहगांव के चुनाव में विजय बारीक ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने 680 से अधिक मतों से अपने प्रतिद्वंदी को हराकर ग्राम पंचायत के निर्वाचित प्रत्याशी बनने का गौरव प्राप्त किया।
ग्राम पंचायत मोहगांव एवं आर बी चीप ग्रामों को शामिल करती है, जहां 20 फरवरी 2025 को मतदान संपन्न हुआ। विजय बारीक की इस ऐतिहासिक जीत पर उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मतगणना पूरी होते ही क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया, और समर्थकों ने जीत का जश्न ढोल-नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ मनाया।
विजय बारीक ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे गांव के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।
ग्रामवासियों ने भी विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पंचायत क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post