Post: डाक्टर योगेश कुमार बढ़ाई ने अपनी कविता ‘चुनई तिहार’मे लोकतंत्र की महत्ता को किया उजागर।

डाक्टर योगेश कुमार बढ़ाई ने अपनी कविता ‘चुनई तिहार’मे लोकतंत्र की महत्ता को किया उजागर।

94 Views

लोचन चौहान(छ.ग.सृजन) बसना के पीएमश्री सेजेस स्कूल के शिक्षक योगेश कुमार बढ़ाई निवासी मोहगांव ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर ‘चुनई तिहार’ नामक प्रेरणादायक कविता लिखी है। इस कविता में उन्होंने चुनाव को एक उत्सव के रूप में प्रस्तुत किया है और लोकतंत्र की ताकत को समझाने का प्रयास किया है।


आवथे चुनई तिहार
बोट करव सपरिवार
लोकतंत्र के परब कहाई
नेता मनखे होही चुनई
जनता ला समझाना हे
बोट देबर बुलवाना हे
बने मनखे ला चुनव
सबो झन बोट देवव
बोट हमर अधिकार हे
लोभ लालच मे झन आवव
बने मनखे ला बोट देवव
बोट के महत्व ला समझव
सुख दुख के साथी चुनव
बोट दे बर सबो झन आवव
चुनई तिहार ला सब मनाबो
ददा दादी अउ कका काकी
सबो झन बोट ला करही
बोट दे के मनाबो तिहार
पांच बरस के एके बार
आवथे चुनई तिहार
चुनई तिहार के भागी बनव
बने मनखे ला चुनव
सौ प्रतिशत मतदान करव
बढ़ाई योगेश करथे गुहार
आवथे चुनई तिहार


चुनई तिहार’ का संदेश
कविता के माध्यम से योगेश कुमार बढ़ाई ने नागरिकों को अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने इसे “लोकतंत्र का पर्व” बताया है और कहा है कि हर एक वोट समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post