Post: महासमुंद के आंबेडकर भवन में सुशासन सप्ताह के आयोजन में MLA योगेश्वर राजू सिन्हा ने कृषकों का किया सम्मान।

महासमुंद के आंबेडकर भवन में सुशासन सप्ताह के आयोजन में MLA योगेश्वर राजू सिन्हा ने कृषकों का किया सम्मान।

176 Views

महासमुंद(छ.ग.सृजन) 21 दिसम्बर 2024/ राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एवं सुशासन सप्ताह अंतर्गत आज स्थानीय अम्बेडकर भवन मे वृहद कृषक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन मे महासमुंद के विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने बतौर अध्यक्ष शिरकत की। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री संदीप दीवान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री पवन पटेल, राज्य युवा आयोग के पूर्व सदस्य प्रशांत श्रीवास्तव, प्रकाश शर्मा, मुन्ना साहू कलेक्टर श्री विनय लंगेह, अपर कलेक्टर रवि राज ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी हरिशंकर पैंकरा, 

सहकारी समितियों के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या मे क्षेत्र के किसान मौजूद थे। इस अवसर पर स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, उदयानीकी, मत्स्य, पशुपालन विभाग के स्टॉल लगाया गया व किसानो को विष्णु की पाती का वितरण किया गया एवं वाचन किया गया।

सम्मेलन मे विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेई ने हमें छत्तीसगढ़ राज्य की सौगात दी, लेकिन शुरुवाती 3 साल मे विकास नहीं हो पायी। उसके पश्चात तत्कालीन मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने राज्य को संवारने का कार्य किया। राज्य आज विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। नए राजधानी की नीव भी उसी दौरान रखा गया,जिसे अन्य राज्यों से लोग देखने आते हैँ।। राज्य ने 2018 तक राज्य ने खूब तरक्की की। उसके पश्चात 5 साल फिर राज्य मे विकास की गति धीमी हो गई। अभी फिर से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार राज्य को विकसित बनाने मे कार्य कर रहे है।अभी हमारा राज्य 24 वर्ष का हो गया है। किसानो से जो भी वादा किए थे उसे पूरा कर रहे है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल और 31 सौ मे धान खरीदी का कार्य रहे है। महतारी वंदन से महिलाओ को प्रति माह एक हजार रुपये मिल रहा है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।मुख्यमंत्री के नेतृत्व मे हम सब विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे । 2047 मे पूरा विश्व विकसित भारत का निर्माण करेगा। उन्होंने किसान साथियों से सभी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील भी की।उन्होंने कहा कि 

शासन और प्रशासन मिलकर महासमुंद जिला राज्य के विकास मे अहम् भूमिका निभाएगा। शिकासेर से पानी लाने का प्रयास जारी है।इससे महासमुन्द और खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के किसानो को लाभ होगा। उन्नत क्षेत्र बनाये के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैँ। सिरपुर क्षेत्र मे पीढ़ी जलाशय का कार्य भी पूर्ण होगा।उन्होंने एक वर्ष पूर्ण होने पर किसानो को बधाई दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु की पाती का वाचन किया।।

रेड क्रास सोसायटी के अध्यक्ष श्री संदीप दीवान ने कहा कि सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सुशासन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। हमारी सरकार किसानो के हित के लिए लगातार कार्य कार्य रही है। सभी की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने विभिन्न आंकड़ों से सरकार की उपलब्धि को बताया।उन्होंने कहा कि आगामी सन 2047 तक हम विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ बनाएंगे।

 इस अवसर पर किसानो का शाल और श्रीफल से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने कहा कि सरकार के मंशानुरूप प्रशासन किसानो के लिए कार्य कर रही है। जिले मे धान खरीदी सुचारु रूप से जारी है।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के मंशानुरूप अभी तक 4 लाख मिट्रिक टन धान की खरीदी कि जा चुकी है। अभी तक 90 हजार किसानो ने धान बेचा है।इसके अलावा प्रधानमंत्री सम्मान निधि के तहत भी किसान लाभान्वित हो रहे हैँ। मृदा परिक्षण हेतु भी किसानो को जागरूक किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले मे सुशासन सप्ताह अंतर्गत जन चौपाल और शिविरों जैसे विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।किसानो को एक पेड़ मा के नाम के तहत पौध वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post