Post: अवैध धान परिवहन व भण्डारण पर सतत कार्रवाई जारी।अभी तक 76 प्रकरण में 5653 क्विंटल धान जप्त।

अवैध धान परिवहन व भण्डारण पर सतत कार्रवाई जारी।अभी तक 76 प्रकरण में 5653 क्विंटल धान जप्त।

278 Views

महासमुंद(छ.ग.सृजन) 4 दिसंबर 2024/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले में अवैध धान की तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई सतत जारी है। कलेक्टर श्री लंगेह के निर्देशानुसार अवैध धान का परिवहन व भण्डारण करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में संबंधित वाहन, धान और तस्करी में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा, धान के अवैध कारोबार में शामिल व्यापारियों पर भी जुर्माना लगाया जा रहा है। निर्देशानुसार बिना उचित दस्तावेजों और अनुमति के धान परिवहन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है और ऐसे परिवहन को तुरंत जब्त किया जा रहा है। इसी क्रम में 3 दिसम्बर को स्टॉक से अधिक अवैध भण्डारण एवं अंतर्राष्ट्रीय 4 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई। जिसमें कुल 181 बोरा (72.4 क्विंटल) धान जप्त किया गया।


जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि राजस्व, मंडी, खाद्य विभाग द्वारा जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में अवैध धान परिवहन के विरुद्ध 9 नवम्बर से सतत कार्रवाई जारी है। 3 दिसंबर तक कुल 76 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई हैं। जिसमें 03 प्रकरण अंतर्राज्यीय तथा 73 प्रकरण राज्यीय है। कार्रवाई में 14168 बोरा धान (5653.60 क्विंटल) जप्त किया गया है। इस दौरान अवैध धान परिवहन में संलिप्त 06 वाहनों को भी जप्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post