
महासमुंद/लोचन चौहान(छ.ग.सृजन) छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में लगातार पत्रकारों के खिलाफ हो रहे अत्याचार के विरोध में अपनी संगठित आवाज बुलंद करने विगत 2 अक्टूबर 2024 को राजधानी रायपुर के ग्रास मेमोरियल ग्राउण्ड आकाशवाणी चौक में संयुक्त पत्रकार महासभा का आयोजन किया गया है जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के हजारों की संख्या में पत्रकारिता से जुड़े कलमकार शिरकत करेंगे, छत्तीसगढ़ में पत्रकारों के खिलाफ लगातार हो रहे षडयंत्रों एवं अत्याचार से भिन्न-भिन्न प्रकार से प्रताड़ना का शिकार हो रहे पत्रकारों के सुरक्षा को लेकर प्रदेश भर के पत्रकार संगठनों के प्रमुख पदाधिकारीयों ने गंभीर चिंता जताई है



इसी कड़ी में संपूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश के लगभग 37 पत्रकार संगठनो के प्रदेश अध्यक्षों के साथ सभी के प्रदेश पदाधिकारियों,संभाग एवं जिले से लेकर ब्लाक स्तर के हजारों की संख्या में पत्रकार आगामी 2 अक्टूबर को एक संयुक्त पत्रकार महासभा के बैनर तले एक मंच से पत्रकारों के ऊपर हो रहे अत्याचार एवं उनकी हक और अधिकार के लिए सभी एक स्वर में हुंकार भरेगें एवं अपने कलम की धार को मजबूत करने के साथ-साथ पत्रकार एकता का शंखनाद करेंगे। सर्व विदित है की “पत्रकार कल्याण महासंघ छ.ग.”भी पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में पत्रकारों के हितों की रक्षा एवं उनके सुरक्षा और संवर्धन के लिए लगातार क्रियाशील है

जिसकी प्रदेश भर के अलग-अलग जिलों से सैकड़ों की संख्या में पत्रकार राजधानी रायपुर के ग्रास मेमोरियल ग्राउण्ड आकाशवाणी चौक में आयोजित संयुक्त पत्रकार महासभा में प्रदेश अध्यक्ष सेवकदास दीवान के नेतृत्व में शिरकत करेंगे व इस महासभा को सफल बनाने एवं पत्रकारों के हित और अधिकार के लिए अपना हुंकार भरते नजर आएंगे यह आयोजन पत्रकारों के एकजुटता सुरक्षा एवं हितों के लिए सरकार और प्रशासन को आईना दिखाने का प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा जिसको सफल बनाने के लिए संघ के महासमुंद जिला इकाई अंतर्गत विभिन्न ब्लॉक के पत्रकारों के शामिल होने के लिए रूपरेखा बनाने आज फॉरेस्ट रेस्ट हाउस पटेवा में एक दिवसीय आवश्यक बैठक आयोजित किया गया था जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष सेवकदास दीवान, प्रदेश महासचिव प्रवीण खरे, प्रदेश सह सचिव रिषिकेशन दास, उपाध्यक्ष देवेन्द्र काले, सुशील पटेल, लोचन चौहान ब्लॉक अध्यक्ष पिथौरा,देवराज साहू जिला महासचिव, उत्तर कौशिक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, अभय धृतलहरे प्रदेश कार्य समिति सदस्य, अरुण साहू जिला उपाध्यक्ष महासमुंद, देव प्रधान, कुंजराम यादव,अजय पटेल, गैंददास मानिकपुरी, जयकुमार सारथी ब्लॉक अध्यक्ष सरायपाली, देशराज दास ब्लॉक अध्यक्ष बसना, लिलेश्वर निषाद, उपस्थिति थे सभी ने आगामी 2 अक्टूबर को रायपुर में आयोजित संयुक्त पत्रकार महासभा को सफल बनाने के लिए अपनी अपनी प्रतिबद्धता और सहयोग करने के साथ-साथ पत्रकार सुरक्षा की संकल्पना के साथ एकजुट होकर काम करने की कार्य योजना बनाई गई।