Post: अवैध शराब के खिलाफ ग्राम जम्हर में बैठक सम्पन्न। 19 ग्रामों के महाबैठका में बने नियमों का कड़ाई से होगा पालन- ग्राम पंचायत जम्हर।

अवैध शराब के खिलाफ ग्राम जम्हर में बैठक सम्पन्न। 19 ग्रामों के महाबैठका में बने नियमों का कड़ाई से होगा पालन- ग्राम पंचायत जम्हर।

347 Views

पिथौरा/लोचन चौहान(छ.ग.सृजन) 17/092024
पिथौरा थाना क्षेत्र एवं पुलिस चौकी बया सीमा से सटे 19 सीमावर्ती ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं सामाज प्रमुखों एवं ग्रामीणों ने गत 16 सितंबर को बया के ग्राम बड़गांव में एक दिवसीय महापंचायत बैठका आयोजित कर सभी ने नशाखोरी से समाज में फैल रहे विभिन्न असमाजिक तत्वों गतिविधियों सहित अवैध शराब के सेवन से बिगड़े वातावरण एवं बढ रहे अपराधों,पर अंकुश लगाने अवैध महुआ शराब निर्माण एवं विक्रय पर जनप्रतिनिधियों समाज प्रमुखों ने सर्वसम्मति से उपरोक्त सभी ग्राम पंचायत सीमा क्षेत्रों के अंतर्गत महुआ शराब के निर्माण विक्रय एवं परिवहन के साथ किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए निगरानी समिति का गठन कर मादक पदार्थों पर प्रतिबंध लगाया गया है जिससे 19 गांव के अंतर्गत अवैध महुआ शराब के कारोबार से जुड़े दलालों और कोचियों में खलबली मची हुई है।

महापंचायत बैठका बड़गांव

विदित है की अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ इतने अधिक संख्या में अलग अलग ग्राम के पंचायत प्रतिनिधियों समाज प्रमुखो के साथ ग्रामीण जनों की नशे के खिलाफ एकजुट होकर सामुहिक जागरूकता के साथ पहल करने का छत्तीसगढ़ का यह पहला मामला होगा।इस ख़बर से आसपास के क्षेत्र में भी अवैध शराब के खिलाफ जागरूकता के साथ लोग आगे आकर आवाज बुलंद करने की शुरुआत करेंगें इस जागरूकता का शुरुआत बया के ग्राम बड़गांव से शुरु हुआ जिसमें समीप के ग्राम जम्हर,राजाडेरा, गोड़बहाल, मुढ़ीपार,अर्जूनी छिबर्रा,भिथीडीह,कोकोभांठा, कोंचर्रा,खुसरुपाली, चरौदा,गबौद,ढेबा,ढेबीखार, देवगांव, आमगांव,लोरितखार, अलकतरा,के विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं समाज प्रमुखों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजुद रहे।जिसमें नशामुक्ति के लिए सर्वसम्मति से समिति गठित की गई हे जिसमे अध्यक्ष-सादराम पटेल गोड़बहाल, उपाध्यक्ष-अनिरुद्ध दीवान, सचिव-भिखमसिंह ठाकुर बड़गांव, सहसचिव -राजाराम ठाकुर, कोषाध्यक्ष-घनश्याम पटेल जम्हर,एवं संयोजक-प्रदीप पटेल अर्जुनी,गया राम धींवर,भूपेंद्र बारीक चरौदा संरक्षक-बेदराम बरिहा, अशोक चौधरी, प्रमुख सलाहकार-शैलेन्द्र डडसेना, पुरुषोत्तम प्रधान,एवं संचालक- सिताराम चौधरी एवं मिडिया प्रभारी टेकराम निर्मलकर को सर्वसम्मति से समिति में स्थान दिया गया है।

19 गांव के महापंचायत बैठका में ग्रामीणों ने पुलिस एवं आबकारी विभाग के कार्यशैली पर उठाए सवाल।

पिथौरा के ग्राम जम्हर में ग्रामीणों का बैठक

बड़गांव के महाबैठका में अवैध शराब के खिलाफ लिए निर्णयों का पालन करने ग्राम जम्हर में हुआ बैठक। बैठक में अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय पर किए गए प्रतिबंध को कड़ाई से पालन करने की रुपरेखा तैयार किया गया ।आज हुए जम्हर के बैठक में गहन चर्चा परिचर्चा कर सभी ग्राम वासियों ने गांव को नशामुक्त बनाने हेतू सभी एक दूसरे का सहयोग करते हुए नशामुक्त ग्राम बनाने के लिए जम्हर के सभी 13 वार्डों में अवैध शराब के बिक्री व निर्माण पर रोक लगाने एवं महाबैठका में निर्धारित नियमों का पालन करने के लिए ग्राम में कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें वार्ड -1 अवधराम पटेल, वार्ड- 2 सदानंद प्रधान, वार्ड -3 कांताराम पटेल, शिवकुमार चौधरी, वार्ड -4 केशव पटेल, वार्ड -5 विजय चौधरी, वार्ड -6 डिगेलाल निर्मलकर, वार्ड -7 भोजराज निर्मकर, वार्ड -8 रामसाय ठाकुर, वार्ड -9 बिहारी लाल पटेल, दिनेश कुमार चौधरी, वार्ड -10 राजाराम,भुरुदाऊ, वार्ड -11 चैन कुमार, पंचराम, नरेंद्र, वार्ड -12 धनीराम ठाकुर, वार्ड -13 गंगाराम ठाकुर वार्ड स्तर पर कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post