Post: राज्य स्तरीय शालेय कराटे प्रतियोगिता के लिए जिले के चार खिलाड़ियों का चयन।

राज्य स्तरीय शालेय कराटे प्रतियोगिता के लिए जिले के चार खिलाड़ियों का चयन।

146 Views

बसना(लोचन चौहान)महासमुंद जिला स्तरीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत कराटे प्रतियोगिता का आयोजन बसना में किया गया था जहां से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर महासमुंद जिला कराटे टीम का गठन किया गया |
महासमुंद के खिलाड़ियों ने रायपुर में आयोजित संभाग स्तरीय शालेय कराटे प्रतियोगिता में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर जगदलपुर के राज्य स्तरीय शालेय कराटे प्रतियोगिता के लिए महासमुंद जिला के चार खिलाड़ी, रेशमा पटेल, शाम्भवी चौधरी, सृष्टि और तन्मय शर्मा चयनित हुए | खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के लिए डॉ. सम्पत अग्रवाल विधायक बसना एवं संरक्षक कराटे संघ,शीत गुप्ता अध्यक्ष स्काउट/गाईड, अंजलि बरमाल जिला क्रीड़ा अधिकारी, जे आर डहरिया, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बसना ने शुभकामनाएं दी | इस टीम के प्रबंधन एवं मार्गदर्शन में व्यायाम शिक्षकगण इमरान दयाला, भूपेन्द्र प्रधान, सत्यनारायण ठाकुर, दुर्योधन पटेल, घनश्याम पटेल, रुपधर पटेल, अरुण कुजूर, विवेकानंद दास उपेन्द्र प्रधान, जग्गु, और तबाही का विशेष सहयोग रहा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post