Post: विधायक श्री राजू सिन्हा ने खिलाड़ियों को मोमेन्टो, पदक एवं सम्मान राशि प्रदान कर किया सम्मानित।

विधायक श्री राजू सिन्हा ने खिलाड़ियों को मोमेन्टो, पदक एवं सम्मान राशि प्रदान कर किया सम्मानित।

237 Views

महासमुंद(लोचन चौहान)12 जुलाई 2024/ राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता पदक सम्मान समारोह का आयोजन गुरूवार को नवकिरण अकादमी मे आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मोमेन्टो, पदक, सम्मान राशि बैक ड्राफ्ट 21000 व ब्लेजर देकर सम्मानित किया गया। इनमें प्रियांशु साहू बेसबाल 17 वर्ष, झलेन्द्र कुमार साहू बेसबाल 19 वर्ष, कु. डोमेश्वरी साहू बेसबाल 14 वर्ष, शा.उ.मा.वि.भोरिंग व बबिलास मुर्मू कबड्डी 14 वर्ष, योगेश सागर कबड्डी 14 वर्ष जे.एम.एस.उ.मा.वि जगदीशपुर शामिल है।

साथ ही व्यायाम शिक्षक डॉ. सुनील कुमार भोई शा.उ.मा.वि.भोरिंग व श्री हेमन्त बारीक जे.एम.एस.जगदीशपुर को मोमेंटो से सम्मानित किया गया।
  विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे ही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहो और दूसरे खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनो। उन्होंने जिले के व्यायाम शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर पर अधिक से अधिक खिलाड़ी तैयार करने प्रोत्साहित किया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री मोहनराव सांवत ने जिले के व्यायाम शिक्षकों को अपने कार्यशैली में प्रभावी परिवर्तन करते हुऐ खिलाड़ियों के योग्यतानुसार खेल चयन की बात कही। सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी सुश्री अंजनी बरमाल द्वारा आगामी सत्र 2024-25 का जिला वार्षिक खेल कैलेण्डर हेतु व्यायाम शिक्षकों को स्थान चयन कर क्षेत्रीय प्रतियोगिता की तैयारी कर कैलेण्डर अनुसार खेल सम्पादन की जानकारी दी। कार्यक्रम में श्री प्रदीप चन्द्राकर, श्री संदीप दीवान, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री पवन पटेल, श्री मंगेश टंकसाले, श्री सतीश नायर सहायक संचालक, श्री नंदकिशोर सिन्हा सहायक संचालक, श्री रमेश साहू, श्री बन्टी शर्मा उपस्थित थे।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post
error: Content is protected !!