Post: कलेक्टर श्री अग्रवाल के जन सहयोग के अपील से आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिले 20 कूलर।

कलेक्टर श्री अग्रवाल के जन सहयोग के अपील से आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिले 20 कूलर।

96 Views

गरियाबंद(लोचन चौहान) (12 जून 2024/  कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल के अपील पर जनसहयोग से महिला एवं बाल विकास विभाग को 20 कूलर समाज सेवको के द्वारा प्रदाय किया गया है। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट परिसर में प्राप्त कूलर को 20 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौंपा। इस दौरान कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्राप्त कूलरों का व्यवस्थित रख-रखाव करते हुए, सुरक्षित रूप से उपयोग करने के निर्देश दिये। यह कूलर फिंगेश्वर, छुरा तथा गरियाबंद के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रदाय किया गया है। उक्त कूलर उन्ही आंगनबाड़ी केन्द्रों को प्रदान किया गया है, जहाँ पूर्व से विद्युत कनेक्शन उपलब्ध है। कूलर प्रदान करने के दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री राकेश गोलछा, डीपीओ श्री अशोक पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सौंपे कुलर

जिले में संयुक्त कलेक्टर श्री राकेश गोलछा,एवं डीपीओ श्री अशोक पाण्डेय की कार्य कुशलता की विशेष चर्चा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि आंगनबाड़ी की सेवाएं वर्ष में 300 दिवस अनिवार्य रूप से देना होता है। जिसके फलस्वरूप भीषण गर्मी में भी आंगनबाड़ी केन्द्रों को शासन के द्वारा बंद नही किया जाता है। अत्यधिक गर्मी के कारण आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की उपस्थिति प्रभावित होती है तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा स्कूल पूर्व अनौपचारिक शिक्षा देने में काफी कठिनाई होती है। कलेक्टर श्री अग्रवाल के द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए जनसहयोग से कूलर प्रदाय करने की अपील की थी। इसी तारतम्य में जन सहयोग से 20 कूलर आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए प्राप्त हुए। प्राप्त कूलरों में से फिंगेश्वर को 08, छुरा को 08 एवं गरियाबंद को 04 नग कूलर प्रदाय किया गया। इस दौरान उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कूलर उपलब्ध करवाने के लिए कलेक्टर श्री अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post