Home » Uncategorized » सिरमाल बायसन कांड: अवैध शिकार की आशंका या सामान्य मौत बताकर मामले को दबाने की कोशिश?

सिरमाल बायसन कांड: अवैध शिकार की आशंका या सामान्य मौत बताकर मामले को दबाने की कोशिश?

बलौदाबाजार-कसडोल 26.11.2026 बलौदाबाजार वनमंडल अंतर्गत अर्जुनी वन परीक्षेत्र के सिरमाल वनक्षेत्र में 23 नवंबर को मिले लगभग 7-8 वर्ष के किशोरावस्था वाले बायसन के शव को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों मिली जानकारी के अनुसार बायसन की मौत को लेकर अवैध शिकार की आशंका जताई जा रही है। वहीं, मामले में निष्पक्ष जांच होने से पहले ही इसे सामान्य अथवा प्राकृतिक मृत्यु बताने की कोशिश किए जाने को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

ग्रामीणों अनुसार बताया जा रहा है कि 23 नवंबर को बायसन का शव बरामद हुआ, जबकि उसकी मौत लगभग 4-5 दिन पहले होने का अनुमान लगाया जा रहा है। यदि यह अनुमान सही है तो इतने दिनों तक वन क्षेत्र में एक वन्यप्राणी की मौत की जानकारी विभाग को क्यों नहीं मिली? क्या वन क्षेत्र में नियमित गश्त नहीं की जा रही है? या फिर विभागीय निगरानी और सूचना तंत्र पूरी तरह सुस्त पड़ चुका है?

सबसे बड़ा आरोप सवाल यह है कि आखिर बायसन की मौत का वास्तविक कारण क्या है? क्या उसकी मौत प्राकृतिक थी, या फिर अवैध शिकार जैसी किसी घटना की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता? जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक जांच के निष्कर्ष सामने नहीं आते, तब तक मौत को सामान्य बताना जल्दबाजी नहीं तो और क्या है?

पीएम रिपोर्ट आने से पहले ही मौत को प्राकृतिक बताने पर उठे सवाल, वन विभाग की गश्त और कार्यप्रणाली भी संदेह के घेरे में

मामले में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सा अधिकारी से यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि शव का विधिवत परीक्षण किस प्रक्रिया से किया गया? क्या आवश्यक परीक्षण और साक्ष्य संकलन किया गया? यदि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हुई है तो उसकी रिपोर्ट और निष्कर्ष सार्वजनिक करने में देरी क्यों हो रही है?वहीं, वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मीडिया के सवालों का जवाब देने से क्यों बच रहे हैं? घटना से संबंधित प्रेस विज्ञप्ति, पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी, घटनास्थल की तस्वीरें और उपलब्ध वीडियो मीडिया को उपलब्ध क्यों नहीं कराए जा रहे हैं? यदि विभाग की कार्रवाई पूरी तरह पारदर्शी है तो तथ्यों को सामने लाने में संकोच कैसा?यह मामला केवल एक बायसन की मौत का नहीं, बल्कि वन्यजीव संरक्षण, वन विभाग की निगरानी व्यवस्था और जवाबदेही से जुड़ा है। यदि अवैध शिकार हुआ है तो दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, यदि मौत प्राकृतिक है तो विभाग को वैज्ञानिक साक्ष्यों के साथ इसकी पुष्टि करनी चाहिए।

आखिर सवाल यह है कि बायसन की मौत का सच सामने आने से पहले ही उसे सामान्य मृत्यु मानने की इतनी जल्दबाजी क्यों? क्या विभाग किसी संभावित लापरवाही या अपराध पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहा है?

मामला भले ही एक वन्यप्राणी की मौत का दिखाई दे, लेकिन इसके पीछे वन विभाग की पूरी कार्यप्रणाली और जवाबदेही का बड़ा सवाल छिपा हुआ है। इसलिए इस मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर वास्तविक सच्चाई जनता के सामने लाना बेहद जरूरी है।

जब वन परिक्षेत्र अर्जुनी के रेंजर पार्थ शर्मा से पूरे बायसन की संदेहास्पद हुई की मौत के पश्चात में किए गए विभागीय जांच और कार्रवाई से संबंधित जानकारी चाही गई तो उन्होंने कुछ जवाब नहीं दिया। मूकदर्शक बने रहे एवं स्थानीय डिप्टी रेंजर एवं वनरक्षक से भी बात करने की कोशिश की गई तो वे बायसन की मौत मामले के किए गए जांच पड़ताल कार्यवाही पर गोल-गोल जवाब देने लगे नेचुरल मौत बता मामले को रफा दफा कर मीडिया को गुमराह करने लगे अगर वाकई में नेचुरल मौत हुई है फिर भी मृत शरीर को‌ बरामदगी कर सहायक वन संरक्षक स्तर के बड़े राजपत्रित वन अधिकारी के समक्ष पंचनामा तैयार कर डिस्पोज कार्यवाही की जाती है‌ उस संबंध में एक प्रेस नोट जारी करने में वन विभाग को क्या तकलीफ होती है ऐसे ही ना जाने प्रत्येक वन कक्षों में प्रतिदिन प्रतिवर्ष सैकड़ों प्रजाति के वन्यजीव प्रतिदिन मौत के गाल में समाते जा रहे हैं परंतु वन विभाग के जंगलों को लूटने वाले जिम्मेदारों को तनिक भी चिंता नहीं है अगर ऐसा ही रहा तो विविध वनस्पतियों वन्य जीवजंतुओं से अच्छादित छत्तीसगढ़ के जंगलों में वन्य प्राणियों की संख्या सुन्य होने में देर नहीं लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

error: Content is protected !!