Home » Uncategorized » IFS वरुण जैन को सीतानदी उदंती गरियाबंद से एनआईए में प्रतिनियुक्ति.. उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व को मिलेगा नया उप निदेशक।

IFS वरुण जैन को सीतानदी उदंती गरियाबंद से एनआईए में प्रतिनियुक्ति.. उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व को मिलेगा नया उप निदेशक।

नवा रायपुर 24.11.2026 उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व, गरियाबंद के उप निदेशक श्री वरुण जैन (IFS:2017) को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में प्रतिनियुक्ति के आधार पर पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर नियुक्ति की स्वीकृति मिल गई है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीवन प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण सह मुख्य वन्यजीवन वार्डन) छत्तीसगढ़, नवा रायपुर द्वारा 19 नवंबर 2026 को जारी पत्र में अपर मुख्य सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को इस संबंध में अवगत कराया गया है।

पत्र के अनुसार, NIA, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के पत्र दिनांक 09.11.2026 द्वारा श्री वरुण जैन की नियुक्ति की स्वीकृति दी गई है। साथ ही उन्हें उक्त पद हेतु भारमुक्त किए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

पद होगा रिक्त

श्री वरुण जैन के NIA में जाने के बाद उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व, गरियाबंद का उप निदेशक का पद रिक्त हो जाएगा।

विभाग ने पत्र में स्पष्ट किया है कि टाइगर रिजर्व क्षेत्र अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है। ऐसे में पद को रिक्त रखना उचित नहीं होगा।

तन्मय कौशिक के नाम की अनुशंसा

इसी को देखते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय ने श्री तन्मय कौशिक, वनमण्डलाधिकारी, मुंगेली वनमण्डल मुंगेली की पदस्थिति उप निदेशक, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व, गरियाबंद के पद पर किए जाने का अनुरोध किया है।

अब शासन स्तर से इस प्रस्ताव पर निर्णय लिया जाएगा। यदि प्रस्ताव को स्वीकृति मिलती है, तो श्री तन्मय कौशिक जल्द ही उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व की कमान संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

error: Content is protected !!