Home » Uncategorized » डीजे डांस में बजा मौत का डीजे, चाकूबाजी में ITI छात्र की हत्या 3 घायल…500 मीटर दूर हुआ खूनी खेल…पूरा गांव दहल उठा।

डीजे डांस में बजा मौत का डीजे, चाकूबाजी में ITI छात्र की हत्या 3 घायल…500 मीटर दूर हुआ खूनी खेल…पूरा गांव दहल उठा।

खल्लारी 15.11.2026 जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्दा में शनिवार रात खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। डीजे डांस प्रतियोगिता देखने पहुंचे युवकों के बीच मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। चाकूबाजी की इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उक्त घटना को आंवराडबरी के बालिक युवा अश्विनी साहू (पिता लालाराम साहू) ने आंवराडबरी के दो युवक और कन्हारपुरी के एक युवक के साथ मिलकर अंजाम दिया है। वे तीनों युवक नाबालिग है।

रात 10:30 बजे हुआ विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कोल्दा में डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसे देखने बड़ी संख्या में आसपास के गांवों से लोग पहुंचे थे। रात करीब 10:30 बजे प्रतियोगिता स्थल से महज 500 मीटर की दूरी पर दो गुटों के युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और फिर चाकू चल गए।

एक की मौत, तीन जिंदगी-मौत से जूझ रहे

इस खूनी संघर्ष में ग्राम कोमा निवासी 21 वर्षीय डेनिल दीवान, पिता मनहरण दीवान की चाकू लगने से मौत हो गई। डेनिल ITI का छात्र था। वहीं इसी गांव के मन्नु दीवान (22), सोमनाथ दीवान (19) और मनीष दीवान (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को महासमुंद स्थित सोहम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मनीष दीवान की हालत सबसे ज्यादा नाजुक बताई जा रही है, उन्हें ICU में रखा गया है।

पुलिस ने 4 को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही खल्लारी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में आंवराडबरी के तीन और कन्हारपुरी के एक युवक संहित कुल 4 युवकों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि इनमें 3 नाबालिग हैं। पुलिस ने तीनों को बाल संप्रेषण गृह भेजने की प्रक्रिया शुरू की है, वहीं एक युवक को खल्लारी थाना लाया गया है। सभी को सोमवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर भेजा जाएगा। खल्लारी पुलिस का कहना है कि विवाद की असली वजह और चाकूबाजी में किसकी क्या भूमिका थी, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

एक होनहार छात्र की मौत से कोमा गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने डीजे कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और नाबालिगों के हाथ में चाकू जैसे हथियार पहुंचने पर रोक लगाने की मांग की है।

—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

error: Content is protected !!