Post: सामान्य प्रेक्षक ने ली खल्लारी विधानसभा के सेक्टर अधिकारियों की बैठक

सामान्य प्रेक्षक ने ली खल्लारी विधानसभा के सेक्टर अधिकारियों की बैठक

126 Views

सामान्य प्रेक्षक ने ली खल्लारी विधानसभा के सेक्टर अधिकारियों की बैठक

निर्वाचन कार्य मे सेक्टर अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण-सामान्य प्रेक्षक श्री भीमनवार

महासमुंद 11नवंबर 2023/ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सामान्य प्रेक्षक श्री विवेक एल भीमनवार ने आज खल्लारी विधानसभा के 24 सेक्टर अधिकारियों की बैठक जनपद पंचायत बागबाहरा के सभा कक्ष मे ली। बैठक में श्री भीमनवार ने कहा कि प्रत्येक चुनाव में सेक्टर ऑफिसर की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए सेक्टर अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र की हर गतिविधि की जानकारी रखें। सेक्टर अधिकारी मतदान तथा मतगणना के समय समस्त कार्यवाहियों में समन्वय करते हैं। मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं की भी उन पर भी जिम्मेदारी होती है। निर्वाचन को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए सेक्टर अधिकारी चुनाव की हर प्रक्रिया की पूरी जानकारी रखें। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर अधिकारी निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुरुप ही निर्धारित प्रपत्र में रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

उन्होंने कहा कि सेक्टर अधिकारी अपने केन्द्रों में न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कर रिपोर्ट के अनुसार अपनी तैयारी कर लें। सामान्य प्रेक्षक श्री भीमनवार ने बैठक में सेक्टर अधिकारियों के कार्य व दायित्व, मतदान प्रक्रिया की जानकारी और ईवीएम मशीनों के सैद्धांतिक और व्यावहारिक जानकारी के सम्बंध के बारे में भी जानकारी ली।। बैठक में खल्लारी विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती सृष्टि चंद्राकर,जनपद सीईओ एवं सभी सेक्टर अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post