Post: हवाई जहाज के सीट मे छुपाकर ला रहा था सोना रायपुर में पकड़ाया।

हवाई जहाज के सीट मे छुपाकर ला रहा था सोना रायपुर में पकड़ाया।

193 Views

,

केंद्रीय जांच सुरक्षा एजेंसियों को भनक तक नहीं लगी।

रायपुर। केन्द्रीय एजेंसियों को भनक तक नहीं लगी। तस्कर शारजाह से सोना लेकर आ भी गए। इसके पहले कि सोना व्यपारी तक पहुंच पाता, UP पुलिस के दरोगा ने उनका खेल बिगाड़ दिया। एयरलाइंस को सूचना दी कि यह मामला संदिग्ध यात्रियों का नहीं, बल्कि सोने की तस्करी का है। Police की सूझबूझ से रायपुर में

विमान उतरा तो सोना जब्त कर लिया गया। शुक्रवार की सुबह शारजाह से 10:30 बजे आई उड़ान से एक यात्री उतरा और जांच के बाद एयरपोर्ट के बाहर चला गया।

बता दें वह तस्करी के गिरोह का एक मोहरा था। उसका काम वहां से लाए सोने को अपनी सीट एफ-7 के बगल में

एक खाली जगह छिपाना था। इंडिगो की यह उड़ान लखनऊ तक अन्तरराष्ट्रीय रहती है। इमीग्रेशन और कस्टम जांच होती है। इसके बाद घरेलू उड़ान बनकर लखनऊ से रायपुर जाती है। घरेलू उड़ानों के यात्रियों की उतरते समय कोई जांच नहीं होती। तो साजिश यह थी कि लखनऊ से उसी सीट को बुक करा कर दो अन्य तस्करों के कैरियर को बैठना था। सीट से सोना निकालकर रायपुर में उतर जाना था।

सीट में छूपाया

महज कुछ सेकंड के अंतर पर तस्करों का खेल बिगड़ गया। उनको पीछे की सीट मिली। वहीं, जिस सीट एफ-7 में सोना छिपाया गया था वह खाली रह गई। लखनऊ से रायपुर की घरेलू उड़ान में बैठे दोनों तस्करों में से एक जा कर एफ-7 सीट के पास बैठ गया। छिपाया सोना निकालने लगा। ऐसे में पीछे की रो एफ-6 पर बैठे यात्री ने हंगामा शुरू कर दिया। कहा कि विमान में क्यों तोड़फोड़ कर रहे हो। घबराया तस्करों का करियर जल्दी में एक ही पाउच

निकाल पाया। उसे लेकर अपनी सीट पर बैठ गया।

हंगामे को देखते हुए फ्लाइट कैप्टन ने इन दोनों यात्रियों को जबरिया उतारा। जब पुलिसकर्मी के पास दोनों पहुंचे तो वह समझ गए कि कुछ गड़बड़ है। तुरंत इंडिगो को सूचना दी। इसके बाद रायपुर में एफ-7 सीट से सोना बरामद कर लिया गया। DRI को सूचना दे दी गई। फिलहाल एसआई जेपी सिंह ने लखनऊ में उतारे गए यात्रियों को कस्टम के सुपुर्द कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post
error: Content is protected !!