Home » Uncategorized » सुन लो मेरी पुकार- हे विष्णु सरकार… सोनाखान तहसीलदार की गद्दारी से 3 वर्ष से धान नहीं बेंच पा रहा हूं-संकर्षण साहू.कृषक

सुन लो मेरी पुकार- हे विष्णु सरकार… सोनाखान तहसीलदार की गद्दारी से 3 वर्ष से धान नहीं बेंच पा रहा हूं-संकर्षण साहू.कृषक

बलौदाबाजार।14.10.2026 वैसे तो छ.ग.राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारी कर्मचारियों की कोई कमी नहीं है लेकिन अगर कोई कृषक राजस्व विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार का शिकार होकर विगत 3 वर्षों से अपने ही हक की जमीन पर कड़ी मेहनत से कमाई गई फ़सल बेचने से वंचित हो जाए और इसका पूरा जिम्मेदार अगर राजस्व विभाग के तहसीलदार जैसे प्रशासनिक पद पर बैठे बड़े अधिकारी हो तो मामला बहुत दूर तक जाती है

जानकारी के अनुसार ऐसा ही एक मामला बलौदाबाजार जिले के सोनाखान तहसील अंतर्गत बया अंचल के ग्राम कुरकुटी प.ह.नं.10 का है जहां के कृषक संकर्षण साहू पिता पुरन जाति कोलता ने अपने कुरकुटी स्थित भूमि स्वामी हक की जमीन को भूंइंया पोर्टल में ऑनलाइन दर्ज करवाने के लिए विगत 3 वर्षों से राजस्व विभाग के कार्यालयों का चक्कर काट रहा है लेकिन उनका सुध लेने वाला कोई नहीं है जानकारी के अनुसार तहसीलदार सोनाखान के द्वारा आखिर क्यों इस किसान को बार-बार अपने कार्यालय का चक्कर लगवाया जा रहा है जबकि कृषक संकर्षण साहू के समस्त खसरे को भूंइंया पोर्टल में आनलाइन दर्ज करने के लिए स्थानीय पटवारी ने मौका जांच व पंचनामा तैयार कर जांच प्रतिवेदन विगत 6.10.2023 एवं 2.5.2025 को दिया जा चुका है लेकिन तहसीलदार सोनाखान द्वारा हमेशा कृषक को प्रताड़ित किया जा रहा है जिससे किसान संकर्षण साहू और उनके परिवार की सब्र का बांध अब टूटने लगा है

अब सवाल यह उठता है कि क्या इस किसान के दुःख दर्द को समझने और इस प्रकरण का समुचित निराकरण करने के लिए सोनाखान तहसीलदार साहब के पास समय नहीं है यदि किसान तीन वर्ष से अपने खून पसीने की मेहनत से कमाई गई फसल नहीं बेंच पा रहा है तो मजबूरन उसे किसी भी मक्खी चूस धान कोंचिया या मिलर्स के पास अपनी धान बेचने मजबूर होना पड़ सकता है और उन्हें उनके मेहनत के अनुरूप फसल का पर्याप्त प्रतिफल भी उन्हें नहीं मिलेगा जिसकी जिम्मेदारी किसकी होगी और तो और उनके परिवार पर क्या गुजरती होगी उस किसान के दर्द को भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे सोनाखान तहसीलदार क्या समझ पाएंगे…लगातार राजस्व विभाग के कार्यालय मे कृषक द्वारा आवेदन दे देकर अपनी समस्या का समाधान के लिए गुहार पुकार लगा लगाकर दिन-ब-दिन किसान अपनी समस्या के समाधान के लिए आस लगाकर निहार रहा है आंखे दिन प्रतिदिन सिकुड़ने लगी है लेकिन यह सवाल पैदा होता है की क्या भ्रष्टाचार के दलदल में आकंठ डूब चूके सोनाखान तहसीलदार को हाथों में लड्डू आने का इंतजार है

इस मामले को देखकर किसी के भी मन मस्तिष्क में ये सवाल जरुर उठती होगी की छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग के मंत्री से लेकर सचिवालय और सचिवालय से लेकर कलेक्ट्रेट और कलेक्ट्रेट से लेकर अनुभागीय अधिकारी राजस्व, तहसील कार्यालय तक भ्रष्टाचारी आत्माओं का तगड़ा बसेरा हो चुका है जिसका खामियाजा कुरकुटी के संकर्षण साहू जैसे किसानों को भुगतना पड़ रहा है आखिर छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग में क्या कुछ चल रहा है अब देखने वाली बात होगी की राजस्व विभाग को अंदर से खोखला कर रहे सोनाखान के तहसीलदार आखिर कब तक कुरकुटी के पीड़ीत कृषक संकर्षण साहू को‌ न्याय दिला पाते हैं हमने इस पूरे प्रकरण पर पक्ष जानने के लिए तहसीलदार साहब से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन तहसीलदार साहब ने हमारा फोन रिसीव नहीं किया। बने रहिए हमारे साथ… नमस्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

error: Content is protected !!