Home » Uncategorized » सरगुजा /जशपुर/धरमजयगढ में दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारियों का बैठक संपन्न, एकजुट दिखे दै.वे.भो.कर्मचारी।

सरगुजा /जशपुर/धरमजयगढ में दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारियों का बैठक संपन्न, एकजुट दिखे दै.वे.भो.कर्मचारी।

रायपुर 6.102026 / छत्तीसगढ़ में वन विभाग के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों में एकता का मिशाल देखने को मिला,एक दशक पूर्व से छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ ने अपने बैनर तले लंबी लंबी लड़ाई लड़ी है! वन विभाग में दैनिक वेतनभोगी, कार्यालय सहायक,कम्प्यूटर आपरेटर,डाटा एन्ट्री आपरेटर, वाहन चालक,परिचालक, दैनिक श्रमिक,हांथी मित्रदल, तेन्दुपत्ता गोदाम सुरक्षा श्रमिकों में एकजुटता देखने को मिला है।वन विभाग के दैनिक वेतनभोगी अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में रहकर वनों की सुरक्षा,वन्य प्राणियों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य विगत कई वर्षों से करते हुए आ रहे हैं।
नवा रायपुर के तुता जैसे विरान जगहों पर अपने अधिकार के लड़ाई के पुरे छत्तीसगढ़ के दैनिक वेतन भोगी 48 दिनों से डंटे रहे, पैर पिछे नही हटायें!उसी सजगता का परिचय देते हुए आज भी पुरे छत्तीसगढ़ में दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ पंजीयन क्रमांक 548 अपनी जगह बनाये हुए हैं और इस संगठन पर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने भरोसा भी जताया है।सरगुजा (अंबिकापुर) की बैठक में दैनिक वेतन वन कर्मचारियों की बैठक ने रेगुलर कर्मचारियों को भी खिंच लाया, नियमित कर्मचारी लिपीक संघ के संभागिय सचिव की भी उपस्थिति रही,उन्होने अपने उद्बोधन में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की एकता की सराहना की जिस हिसाब से दैनिक वेतनभोगी एकजुट है उस हिसाब से सफलता ज्यादा दिन दुर नही है। लिपीक संगठन हर स्थिति परिस्थिति में आप लोगों के सांथ कंधा से कंधा मिलाकर सांथ देगा और सरगुजा वन वृत्त के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की एकजुटता को देखकर बहुत खुश हुं!सरगुजा वन वृत्त के समस्त वाहन चालकों ने नियमित वाहन चालक संघ (वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग वाहन चालक/कर्मचारी संघ) से सामूहिक स्थिपा दिया है, वाहन चालकों का कहना है कि हम मूल रूप से दैनिक वेतनभोगी है जो हमारे हित में काम कर रहा है हम उसी संगठन में रहेंगे। वाहन चालकों ने कहा कि हमें नियमित वाहन चालको के सांथ नही रहना है हम छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ में ही रहेंगे।जशपुर जिला में भी दिखा एक रूपता जिलाध्यक्ष जयंंत सिंह ने कहा कि हमारे जशपुर जिला वर्ष 2016 से संगठन में जुड़ा है,जब से जुड़े है तब सं संगठन का लाभ मिल रहा है,संगठन हर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी सुख दुख में खड़ा रहता है और आगे भी खड़े रहेंगे। विरोधियों ने संगठन को तोड़ने व विघटन की ओर ले जाने के लिये कुछ लोगों ने बहुत प्रयास किया था किन्तु जशपुर जिला में सफल नही हो सका, वे लोग वही व्यक्ति है जो पहले संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके थे किन्तु संघ विरोधी गतिविधियों में सामिल रहने के कारण बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है तब से छटपटा रहे है और जितने भी सिकवा शिकायत आरोप प्रत्यारोप लगाये गये थे और लगा रहे है यही विरोधियों की देन है! लेकिन हर परिस्थिति में हम दैनिक वेतनभोगी लड़ने के लिए तैयार है संगठन एक है और आगे भी एक रहेगा मजबुत रहेगा।धरमजयगढ वन मंडल में भी दैनिक वेतन कर्मचारियों का दिखा एकजुटता देखने को मिला वन मंडल अध्यक्ष अभिषेक झरिया ने कहा की संगठन ने धरमजयगढ वन मंडल को वर्ष 2016 से यथा संभव हर प्रकार के सहयोग किये हैं। जब जब परिस्थिती बिगड़ा तब तब प्रदेश पदाधिकारी सांथ खड़ा रहा है,और आज भी उनका सहयोग मिल रहा है, धरमजयगढ वन मंडल के दैनिक वेतनभोगी, वाहन चालक, कम्प्युटर आपरेटर,कार्यालय सहायक,दैनिक श्रमिक पंजीयन क्रमांक 548 के सांथ ही रहेंगें चाहे परिस्थिति जैसा भी हो!
हम नियमितीकरण स्थायीकरण,कार्यभीरित के सफलता को जब तक प्राप्त ना कर लेते है तब तक एक भी सदस्य हिलेगा डुलेगा नही, मजबुती के सांथ संगठन के सांथ खड़े होकर हर लड़ाई लड़ने के लिये तैयार हैं।पितांबर सचिव ने कहा कि जब जब विरोधियों ने सिकवा शिकायत किया है,तब तब हमें संबल प्रदान हुआ है एकजुटता में निखार आते गया है। आज विरोधी लोग 12 माह में 12 से 13 नही हो सके, आज भी हमारे संगठन में मजबुती के सांथ खड़े है यही हमारी संगठन की एकता का पहचान है!प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश कुशवाहा ने कहा कि संगठन अपने कार्य कर रहा है बस संगठन को आप लोग मजबुत बनाये रखे, संगठन के सांथ खड़े रहे। यहां कोई राजनीतिक पार्टी नही है जो पक्ष और विपक्ष की बाते हो,यहां सभी दैनिक वेतनभोगी है और हम सभी को अपना अधिकार लेना है वो भी एकजुटता के सांथ कौन क्या कह रहा है क्या बोल रहा है उस पर हमें नही जाना है बल्की हमें स्वयं के मेहनत पर विश्वास रखना होगा। इसलिये मैं संगठन मंत्री होने के नाते से वन विभाग के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी, वाहन चालक, कम्प्युटर आपरेटर,परिचालक,डाटा एन्ट्री आपरेटर, कार्यालय सहायक,सुरक्षा श्रमिक,ते.प.गोदाम श्रमिको से आग्रह करता हुं एकजुट रहे संगठन में जुड़कर रहे सफलता आज नही तो कल मिलकर ही रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>