Home » Uncategorized » अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 600 वरिष्ठ नागरिकों को शॉल,श्रीफल एवं छड़ी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 600 वरिष्ठ नागरिकों को शॉल,श्रीफल एवं छड़ी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

महासमुंद, 01 अक्टूबर 2026/ वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण एवं सम्मान के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण विकसित करने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज 01 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का जिला स्तरीय आयोजन स्थानीय डॉ. भीमराव अंबेडकर मांगलिक भवन, बागबाहरा रोड महासमुंद में किया गया। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 600 वरिष्ठ नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में पेंशन हितग्राही, ग्राम पंचायतों से आए वरिष्ठजन, सेवानिवृत्त कर्मचारी तथा आसियाना वृद्धाश्रम के वृद्धजन शामिल हुए। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान के साथ उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं गरिमापूर्ण जीवन से संबंधित जानकारी भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में श्री गणेश साहू एवं ग्राम झारा के दल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के सचिव द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण अधिनियम तथा उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को उपलब्ध विधिक संरक्षण एवं सहायता के संबंध में भी जागरूक किया। वृद्धजनों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें मटकी फोड़, कुर्सी दौड़ सहित अन्य खेल शामिल रहे। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठजनों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ नागरिकों का शॉल-श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह से सम्मान किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। साथ ही अटल अभ्युदय योजना के तहत गरिमापूर्ण वृद्धावस्था के लिए संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम के समापन के पश्चात उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों को शॉल, श्रीफल एवं छड़ी प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव, योगदान और सामाजिक भूमिका को सम्मान देने के साथ उनके प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक वातावरण निर्माण का संदेश दिया गया। जिले से 200 वरिष्ठ नागरिकों को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सहभागिता के लिए बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा रायपुर भेजा गया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेंद्र नायक, जिला स्काउट एवं गाइड संघ के जिलाध्यक्ष श्री येतराम साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोगरा पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर, नगर पालिका परिषद महासमुंद के अध्यक्ष श्री निखिलकांत साहू, जनपद पंचायत महासमुंद की उपाध्यक्ष श्रीमती हुलसी जितेंद्र चंद्राकर सहित जिला पंचायत एवं नगर पालिका के जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर पेंशन संघ के अध्यक्ष श्री अशोक गिरी गोस्वामी सहित स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, खेल विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री ईश्वर चंद्राकर, शिक्षक, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महासमुंद द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Live Tv

Trending News

छ.ग.के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर हैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सीएम भाग लेंगे इस मीटिंग में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच जल विवाद पर चर्चा होगी. इसमें ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी भी मौजूद रहेंगे।