Home » Uncategorized » बागबाहरा वन परिक्षेत्र में साही का अवैध शिकार..पांच आरोपी गिरफ्तार।

बागबाहरा वन परिक्षेत्र में साही का अवैध शिकार..पांच आरोपी गिरफ्तार।

महासमुंद 15.07.2026। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में वन विभाग ने साही (इंडियन पॉर्कुपाइन) के अवैध शिकार के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वन्यजीव संरक्षण अभियान के तहत हुई इस कार्रवाई में शिकार किए गए साही का मांस भी बरामद किया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

सूचना मिलते ही वन विभाग ने की त्वरित कार्रवाई

वनमंडलाधिकारी मयंक पाण्डेय के मार्गदर्शन तथा उपवन मंडलाधिकारी गोविंद सिंह के नेतृत्व में वन परिक्षेत्र बागबाहरा की टीम को अवैध शिकार की सूचना मिली थी। इसके बाद वन परिक्षेत्र अधिकारी नवीन वर्मा के नेतृत्व में टीम ने रैताल बीट के आरक्षित वन क्षेत्र के कक्ष क्रमांक-154 में जांच की, जहां साही के शिकार की पुष्टि हुई।

मांस काटकर आपस में बांट रखा था

जांच और पूछताछ के दौरान ग्राम नवाडीह (खम्हरिया) के पांच लोगों की संलिप्तता सामने आई। वन विभाग के अनुसार आरोपियों ने शिकार किए गए साही के मांस को काटकर आपस में बांट रखा था। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उनके खिलाफ वन अपराध प्रकरण क्रमांक 22666/05 (दिनांक 13 जुलाई 2026) दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

error: Content is protected !!