
पिथौरा।8.07.2026 नगर पंचायत में हाल ही में राज्य शासन द्वारा की गई तीन एल्डरमैन की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर पर राजनीती छीटाकशी तेज हो गयी है । भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित नामों पर मुख्य विपक्षी दल के नेताओं ने महिलाओ की उपेक्षा ओर आदतन आपराधिक व्यक्ति को संरक्षण देने का बड़ा आरोप लगाया। कांग्रेस नेता मिन्कु आजमानी ने भाजपा संगठन और सरकार पर निशाना साधते हुए एल्डरमैन नियुक्ति प्रक्रिया और भाजपा की नीति पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
“एक तरफ नारी वंदन, दूसरी तरफ महिलाओं की उपेक्षा”
कांग्रेस नेता मिन्कु आजमानी ने भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें एक तरफ ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ लाने और महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उनका सम्मान बढ़ाने का ढिंढोरा पीटती हैं, वहीं दूसरी तरफ जमीनी स्तर पर जब अधिकार देने की बात आती है, तो महिलाओं को पूरी तरह दरकिनार कर दिया जाता है। पिथौरा जैसे महत्वपूर्ण नगर में तीन-तीन एल्डरमैन नियुक्त किए गए, लेकिन इनमें एक भी महिला को स्थान नहीं मिला। क्या भाजपा की नजर में पिथौरा की योग्य और समर्पित महिला कार्यकर्ता इस सम्मान के काबिल नहीं थीं?
यह भाजपा की कथनी और करनी के बड़े अंतर को साफ उजागर करता है।

“योग्य कार्यकर्ता छोड़, सजायफ्ता को दिया संरक्षण”
मिन्कु आजमानी ने नवनियुक्त एल्डरमैन में से एक एल्डरमैन की पृष्ठभूमि निशाना साधा कहा कि भाजपा ने पिथौरा के समर्पित, साफ-छवि और योग्य कार्यकर्ताओं की अनदेखी करके एक आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति को एल्डरमैन जैसे गरिमामय पद से नवाजा है, जो कि अपने आपराधिक आदतन के वजह से छत्तीसगढ़ समेत उड़ीसा मे जेल जा चूका है।
मिन्कु आजमानी ने कहा
क्या भाजपा में योग्य, शिक्षित और निष्कलंक व्यक्तियों की इतनी कमी हो गई है कि उन्हें जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार व्यक्ति को एल्डरमैन बनाना पड़ रहा है? बरसों से दरी बिछाने वाले साफ-छवि के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर ऐसे व्यक्ति को गरिमामय पद से नवाजना यह साबित करता है कि अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों को सत्ताधारी दल के बड़े नेताओं का सीधा संरक्षण प्राप्त है।”
कांग्रेस नेता मिन्कु आजमानी द्वारा उठाए गए सवालों ने भाजपा संगठन की चयन प्रक्रिया को पूरी तरह कटघरे में खड़ा कर दिया है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा जैसे दो राज्यों में सामाजिक बुराई माने जाने वाले जुआ एक्ट के मामलों में नामजद गिरफ्तार उड़ीसा प्रान्त ओर छत्तीसगढ़ पुलिस कस्टडी में रहे विक्की सलूजा को एल्डरमैन जैसे गरिमामय पद पर बिठाने से नगर के प्रबुद्ध नागरिक और माताएं-बहनें भी हैरान हैं।
नगर में यह चर्चा जोरों पर है कि क्या सत्ता की हनक में भाजपा अब जुआ और सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों में संलिप्त चेहरों को नगर सरकार का नेतृत्व सौंपेगी? ऐसे दागी पृष्ठभूमि के व्यक्ति को बड़े नेताओं का संरक्षण मिलना यह साफ करता है कि पार्टी में अब सिद्धांतों की जगह अनैतिक प्रभाव हावी हो चुका है।
निष्ठावान कार्यकर्ताओं में भी अंदरूनी सुगबुगाहट
इस नियुक्ति के बाद न केवल विपक्ष हमलावर है, बल्कि राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा के भीतर ही बरसों से समर्पित रहने वाले और साफ छवि वाले निष्ठावान कार्यकर्ताओं में अंदरूनी तौर पर इस नियुक्ति को लेकर भारी असंतोष है। इस विवाद ने पिथौरा की स्थानीय राजनीति को पूरी तरह गरमा दिया है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।


