
पिथौरा।23.06.2026 भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा मंडल पिथौरा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गार्डन परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि उनका संघर्ष, त्याग और राष्ट्रभक्ति हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और समानता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी देश और समाज को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं।

प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प।
नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, राष्ट्रहित में किए गए कार्यों तथा उनके बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन देश की एकता और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्शों का अनुसरण कर ही सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद, नगर पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, जिला सह कोषाध्यक्ष प्रीत राम सूर्या, मंडल महामंत्री जतिन ठक्कर, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक वेद प्रकाश गोयल, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्गेश सिन्हा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती राम कंवर सिन्हा, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री वर्षा सोनी, मंडल कोषाध्यक्ष राजेश चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री जीवन तांडी, युवा मोर्चा महामंत्री रोमन साहू, पोलेश मिश्रा, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष कुलजीत आज़मानी, पार्षद संतोष डड़सेना, डॉ. संजय गोयल, विधायक प्रतिनिधि मुन्नू पांडे, किशोर पटेल, सालिकराम डड़सेना, विधायक प्रतिनिधि पुष्पराज गजेन्द्र, रामचंद्र मुन्ना, डिगेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




