
रायपुर 27.05.2026 //छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 1994 बैच के वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी श्री अरुण कुमार पाण्डेय को राज्य का नया प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख नियुक्त किया है। यह नियुक्ति श्री वी.श्रीनिवास राव के सेवानिवृत्त होने के बाद की गई है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्री पाण्डेय को Apex Scale Level-17 के वेतनमान पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
श्री पाण्डेय वर्तमान में वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। उनकी नियुक्ति से प्रदेश में वन संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन और पर्यावरणीय योजनाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। शासन का यह फैसला प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा फेरबदल, अरुण कुमार पाण्डेय को मिली अहम जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी आदेश में वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी अरुण कुमार पाण्डेय को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, छत्तीसगढ़ के पद पर नियुक्त किया गया है। यह आदेश 27 मई 2026 को मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी किया गया।
सरकार की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि यह नियुक्ति राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार की गई है। विभागीय अधिकारियों और वन प्रशासन से जुड़े कर्मचारियों में इस नियुक्ति को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव का लाभ प्रदेश के वन एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यों में मिलेगा।










