Post: मारवाड़ी युवा मंच पिथौरा की सराहनीय पहल: अमृतधारा’ वाटर कूलर व प्याऊ का उद्घाटन।

मारवाड़ी युवा मंच पिथौरा की सराहनीय पहल: अमृतधारा’ वाटर कूलर व प्याऊ का उद्घाटन।

11 Views


पिथौरा 21.05.2026। भीषण गर्मी के इस दौर में राहगीरों और आम जनता को शीतल जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज मारवाड़ी युवा मंच, पिथौरा के तत्वाधान में एक बेहद सराहनीय कार्य किया गया। क्षेत्र के सबसे व्यस्ततम और अत्यधिक आवाजाही वाले स्थान लहरोद स्थित पिथौरा जनसंपर्क कार्यालय में जनसुविधा के लिए ‘अमृतधारा’ वाटर कूलर का भव्य उद्घाटन किया गया।
इस पुनीत कार्य का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष (बसना) सुमित अग्रवाल जी, अग्रवाल समाज पिथौरा के अध्यक्ष वेदप्रकाश गोयल जी, विधायक प्रतिनिधि अनूप अग्रवाल, सुमित अग्रवाल जी के गरिमामयी सानिध्य में संपन्न हुआ।
प्यासे को पानी पिलाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं: सुमित अग्रवाल
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुमित अग्रवाल ने मारवाड़ी युवा मंच के इस सेवाभावी प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि— “मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और इस तपती गर्मी में प्यासे को पानी पिलाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। मंच ने व्यस्ततम क्षेत्र में वाटर कूलर लगाकर नागरिकों की एक बड़ी चिंता दूर की है।”

भीषण गर्मी में राहगीरों को मिलेगी राहत, लहारोद चौक पर खुला प्याऊ

मानव सेवा के साथ जीव-दया की भी मिसाल: गौमाता के लिए कोटना और पक्षियों के लिए बांटे बर्ड फीडर


सैकड़ों लोगों को मिलेगी प्रतिदिन राहत
पिथौरा जनसंपर्क कार्यालय में प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीणों, किसानों और स्थानीय लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में इस वाटर कूलर के लग जाने से भीषण गर्मी में लोगों को भारी राहत मिलेगी। इसके साथ ही मारवाड़ी युवा मंच एवं उदय शाखा पिथौरा द्वारा लहारोड़ चौक पर एक सार्वजनिक प्याऊ की भी शुरुआत की गई है।
हर क्षेत्र में निरंतर सेवा कार्य में जुटा है मारवाड़ी युवा मंच: सौरभ अग्रवाल ‘मोनू’
कार्यक्रम के दौरान मारवाड़ी युवा मंच पिथौरा के अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल ‘मोनू’ ने संस्था के सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि— “मारवाड़ी युवा मंच एक ऐसी संस्था है जो लगातार हर मोर्चे पर सेवा कार्यों से जुड़ी रहती है। चाहे वह मानव सेवा हो, जीव सेवा हो या फिर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प हो, मंच हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाता है। इसके साथ ही मारवाड़ी युवा मंच पिथौरा द्वारा पिछले कई महीनों से लगातार गौ माता की सेवा और उनके संवर्धन के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। सेवा का यह सिलसिला समाज के सहयोग से आगे भी इसी तरह अनवरत जारी रहेगा।”
मूक पशु-पक्षियों के लिए भी बढ़े हाथ
मारवाड़ी युवा मंच एवं उदय शाखा ने केवल मानव सेवा ही नहीं, बल्कि जीव-दया की भी अनूठी मिसाल पेश की है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए:
गौवंश के लिए: लहारोद चौक क्षेत्र में गौ माता के लिए चारा एवं पानी की व्यवस्था हेतु ‘कोटना’ (नाद) रखवाया गया।
पक्षियों के लिए: चिड़ियों को भीषण गर्मी और प्यास से बचाने के लिए स्थानीय लोगों को बर्ड फीडर का निःशुल्क वितरण किया गया।
इस गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान मारवाड़ी युवा मंच पिथौरा के अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल मोनू,सचिव बजरंग अग्रवाल,उदय शाखा के अध्यक्ष शशांक अग्रवाल,राजेश गोयल,संजय गोयल,संदीप अग्रवाल,अमित गोयल,शुभम अग्रवाल,पवन अग्रवाल,अनमोल अग्रवाल,तुषार बंसल ,तन्मय अग्रवाल समस्त पदाधिकारी, सदस्यगण और अग्रवाल समाज के प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post