Post: खाद्य तेल व राशन सामग्री की कीमतों की बढ़ती महंगाई के खिलाफ पिथौरा कांग्रेस का किराना बाजारों में विरोध प्रदर्शन।

खाद्य तेल व राशन सामग्री की कीमतों की बढ़ती महंगाई के खिलाफ पिथौरा कांग्रेस का किराना बाजारों में विरोध प्रदर्शन।

6 Views

पिथौरा।केंद्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आवश्यक वस्तुओं के दामों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर जनता में व्यापक आक्रोश देखा जा रहा है। इसी कड़ी में आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी पिथौरा द्वारा खाद्य तेल एवं राशन सामग्री की बढ़ती कीमतों के विरोध में नगर के किराना बाजारों में प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार क्षेत्र में पहुंचकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार की नीतियों का विरोध जताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्वजनपद पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश यादव जी ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में खाद्य तेलों की कीमतों में लगभग 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। मसाले, चायपत्ती, तेल, चावल और दालों सहित अधिकांश जरूरी सामानों के दाम बढ़ गए हैं। सरसों तेल, सोयाबीन तेल और पाम तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

व्यापारीयों से चर्चा करने पर व्यापारियों ने भी इस बढ़ती महंगाई पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि थोक बाजार में लगातार बढ़ रहे दामों के कारण खुदरा व्यापार प्रभावित हो गया है। ग्राहकों की क्रय शक्ति कमजोर होने से बाजारों की रौनक कम होती जा रही है और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

वहीं पर ग्राहकों से संवाद करने पर बताया कि हर महीने रसोई का बजट डेढ़ से दो गुना तक बढ़ रहा है, जिससे मध्यम एवं गरीब परिवारों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण लगाने और आम जनता को राहत देने की मांग की।

इस अवसर पर मुकेश यादव, करनसिंह दीवान, बुद्धेश्वर डड़सेना, नरेन्द्र सेन, अरविंदर सिंह छाबड़ा, कौशल रोहिल्ला, राजू सिन्हा, मिन्कु आजमानी, पुनम मानिकपुरी, श्याम सेन, घनश्याम धांधी, महेश्वर चिनी पटेल, पवन साहू, स्वतंत्रत पांडे, हेमकरण दीवान, गोदावरी दीवान, लतासागर निषाद, आरति नायक , यामनि नायक, युगल यादव, काशीराम दीवान, आलोक भोई, हराधन साहू, कनक तिवारी, डालेश्वर पटेल, रतनु ध्रुव, जगदीश भोई, उपेन्द्र बारिक, साजिद खान, लक्ष्मण ठाकुर, जयराम वर्मा, दुशयंत यादव, उमराव सिंह, भोजराज पटेल, योगेश चौहान , शिवा बरिहा, मिलन यादव, सुदर्शन मुन्ना, जगदीश भोई, ओमप्रकाश चक्रधारी, केशव साहू, दिनेश खालसा, सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Recent Post